'मेरा पति हलाल है मेरे लिए, कब्र में भी गोद में उठाएगा', बोलीं PAK एक्ट्रेस, LIVE शो में हुई थीं ट्रोल

पाकिस्तानी एक्ट्रेस फिजा अली ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि उन्हें हेटर्स से फर्क नहीं पड़ता. अगर उनके पति ने उन्हें गोद में उठा लिया तो इसमें मुद्दा बनाने वाली कोई बात नहीं है.

Advertisement
ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @fiza_aali) ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @fiza_aali)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

पॉपुलर पाकिस्तानी एक्ट्रेस और होस्ट फिजा अली को हाल ही में उनकी बेटी के सामने पति ने गोद में उठा लिया. लाइव टीवी शो में एक्ट्रेस का पति संग रोमांस देख लोग भड़क गए. फिजा अली के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक्ट्रेस को लोग खरी-खोटी सुना रहे हैं. अब फिजा ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है और हेटर्स की सोच को छोटा बताया है. 

Advertisement

ट्रोलिंग पर क्या बोलीं फिजा अली?

पाकिस्तानी एंकर नबीहा अली खान ने अपने एक लेटेस्ट पॉडकास्ट में फिजा अली को कॉल किया और उनसे पूछा कि टीवी शो पर उनके पति ने उन्हें गोद में क्यों उठाया. नबीहा ने फिजा से पूछा- नेशनल टीवी पर ये क्या कर दिया? इसपर फिजा बोलीं- मेरा पति हलाल है मेरे लिए. मेरे पति ने अगर मुझे गोद में उठा लिया तो इसमें इतना हंगामा क्यों मचा दिया?]

'मेरा पति कब्र में भी तो गोद में उठाकर दफनाएगा. अब मैं ट्रोल करने वालों को क्या ही बोलूं. लोग लड़कियों के साथ शर्ट उतारकर लेट रहे हैं. फिल्मों में लड़कियां किसिंग सीन दे रहीं हैं. मैंने तो अपने पति के साथ किया है. मेरे पति ने मुझे गोद में उठाया तो इसमें कोई बड़ी बात तो नहीं है.' 

Advertisement

 

एक्ट्रेस ने जानकर किया पति संग रोमांस?

फिजा अली से आगे बोला गया कि उनपर ये आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने व्यूज के लिए जानकर पति संग ये हरकत की है. क्या अचानक उनके पति ने उन्हें गोद में उठाया या फिर ये पहले से प्लान किया था?  इसपर एक्ट्रेस बोलीं- इसमें प्लान कैसा है. मेरे पति ने मुझे गोद में उठा लिया तो. वो मेरा शौहर है. मेरे शौहर ने अगर मुझे गोद में उठा लिया तो उसमें हंगामा किस बात का है. 

दो शादियां कर चुकीं फिजा

फिजा अली ने दो शादियां की हैं. एक्ट्रेस की पहली शादी फवाद फारूक से साल 2007 में हुई थी. लेकिन 2017 में उनका तलाक हो गया था. इस शादी से एक्ट्रेस की एक बेटी है, जो उन्हीं के साथ रहती है. 41 की उम्र में फिजा ने अब 2026 में दूसरी शादी करके फिर से घर बसाया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement