दुबई के अरबपति बिजनेसमैन सतीश संपाल और उनकी पत्नी तबिंदा संपाल अपनी लैविश लाइफस्टाइल के लिए इन दिनों इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं. नेटफ्लिक्स के नए शो 'देसी ब्लिंग' में उनकी हाई-प्रोफाइल लाइफ देखने के बाद हर तरफ उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं. कपल की रईसी ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. सतीश संपाल और तबिंदा की 1 साल की बेटी बेला भी प्रिंसेस लाइफ जीती है.
लग्जरी लाइफ जीती है 1 साल की राजकुमारी
देसी ब्लिंग शो में सतीश संपाल और उनकी पत्नी तबिंदा संपाल ने अपनी 1 साल की बेटी बेला से भी इंट्रोड्यूस कराया. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शादी के करीब 9 साल बाद काफी मन्नतों से पैदा हुई है. उनकी बेटी उनकी दुनिया है.
सतीश संपाल और तबिंदा की बेटी बेला प्रिंसेस लाइफ जीती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि नन्ही बेला के पास अपनी खुद की गाड़ी है, सोने के बर्तन समेत हर वो लग्जरी है, जिसके लोग सपने देखते हैं.
दुबई की सबसे अमीर राजकुमारी है नन्ही बेला
तबिंदा ने बताया कि बेला का जन्म लंदन के एक ऐसे हॉस्पिटल में हुआ, जहां रॉयल फैमिली के मेंबर्स का जन्म हुआ है. तबिंदा ने ये भी बताया कि उनके पति सतीश ने उनकी बेटी के जन्म से पहले ही बेला के लिए सोने बर्तन बनवाए थे. बेला सोने के बर्तन में ही खाना खाती हैं. बेला की सोने की थाली, चम्मच, गिलास है. बेला दुबई के सबसे अमीर बच्चों में से एक है.
तबिंदा ने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का पहला बर्थडे काफी ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट किया था. बेटी ने पहले बर्थडे में 24 कैरेट सोने से बनी ड्रेस पहनकर एंट्री की थी.
बेटी को दी रोल्स-रॉयस का
तबिंदा ने बताया की बेटी के पहले बर्थडे पर सतीश ने अपनी प्रिंसेस को पिंक कलर की कस्टमाइज्ड रोल्स-रॉयस कार गिफ्ट की. ये सुनकर तेजस्वी प्रकाश हैरान रह गईं. तेजस्वी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सतीश संपाल और तबिंदा संपाल को उन्हें गोद ले लेना चाहिए, ताकि उनके पास भी पिंक कलर की रोल्स-रॉयस कार आ जाए.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क