पतली कमर, लहंगे संग रेड ब्लाउज... दुबई में बीच रोड पर जमकर नाची ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देखें Video

Bhojpuri Actress Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरि ने इंस्टाग्राम (Neelam Giri Instagram Video) पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वे पीच कलर का लहंगा पहने दिखाई दे रही हैं. साथ ही उन्होंने रेड कलर का ब्लाउज पहन रखा है.

Advertisement
Bhojpuri Actress Neelam Giri Viral Dance Bhojpuri Actress Neelam Giri Viral Dance

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST
  • भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरि ने दुबई में जमकर किया डांस
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नीलम का डांस वीडियो

Neelam Giri Bhojpuri Dance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस की पहचान देशभर में है. इन एक्ट्रेसेस के फैन्स की संख्या भी किसी बॉलीवुड या अन्य इंडस्ट्री के स्टार्स की तरह ही है. ये सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटोज भी शेयर करती रहती हैं.

इसी तरह भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरि (Bhojpuri Actress Neelam Giri) की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं. नीलम गिरि इन दिनों दुबई गई हुई हैं और वहीं से फोटोज-वीडियोज शेयर कर रही हैं. वीडियो में नीलम के जबरदस्त डांस मूव्स दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उनकी पतली कमर भी दिख रही है. इसमें उनके एक्सप्रेशेंस भी शानदार दिखाई दे रहे हैं. 

Advertisement

भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरि ने यह वीडियो इंस्टाग्राम (Neelam Giri Instagram Video) पर अपने अकाउंट पर शेयर किया है. नीलम ने पीच कलर का लहंगा पहन रखा है और रेड कलर का ब्लाउज पहन रखा है. वीडियो शेयर करते हुए नीलम ने कैप्शन लिखा, ''गोडवाना दुबई.'' उन्होंने बीच में हार्ट इमोजी भी बनाई है. 

वीडियो पर यूजर बोला, 'लगता है पहली बार दुबई गई हो'

दुबई में रिकॉर्ड किए गए नीलम के इस डांस वीडियो पर फैन्स खूब प्यार बरसा रहे हैं. हमेशा की तरह कई फैन्स ने हार्ट वाले इमोजीस कॉमेंट किए हैं, जबकि कुछ ने फायर भी इमोजी बनाए. एक यूजर ने 'Hayeeee' कॉमेंट किया. एक यूजर ने कॉमेंट किया, ''मैडम जी तो आग लगा दिए पूरा दुबई में.'' वहीं, एक यूजर ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए कॉमेंट किया कि लगता है पहली बार दुबई गई हो.

Advertisement

वीडियो के अलावा, नीलम गिरि ने उसी ड्रेस में फोटो भी शेयर की है. उन्होंने इस पर कैप्शन लिखा है, ''हबीबी.'' पिंक कलर के लहंगे में एक्ट्रेस काफी हॉट और ब्यूटीफुल दिखाई दे रही हैं. उनकी इस फोटो को कुछ ही घंटों में 30 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इसके अलावा, 500 से ज्यादा कॉमेंट्स भी आ चुके हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement