अमेरिकन सिंगर, रैपर और सॉन्ग राइटर क्रिस ब्राउन एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं. सिंगर अपने शो में सारी हदें पार करते दिखे. उन्होंने लाइव शो में एक महिला को Kiss कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है. उन्हें दुनियाभर से तगड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो सिंगर क्रिस ब्राउन के लेटेस्ट कॉन्सर्ट का बताया जा रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर एक महिला को भरी महफिल में Kiss कर लेते हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि सिंगर महिला के करीब आकर गाना गाते हैं और फिर वो ऑडियंस में बैठी महिला संग लिपलॉक करने लगते हैं.
ये भी दावा किया जा रहा है कि जब सिंगर क्रिस ब्राउन ने महिला को Kiss किया, तब उसका पति भी वहां मौजूद था. किसिंग कंट्रोवर्सी के बाद एक शख्स का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वो शख्स महिला का पति है. हालांकि, इस बात की अब तक कोई कंफर्मेशन नहीं है कि वीडियो में दिख रही महिला शादीशुदा है.
ट्रोल्स के निशाने पर सिंगर
कुछ रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि शख्स का रिएक्शन वीडियो दूसरे इवेंट का है, जिसे सिंगर क्रिस के कॉन्सर्ट संग जोड़कर शेयर किया जा रहा है. हालांकि, इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पाई है.
वहीं, वायरल वीडियो के बाद सिंगर मुश्किल में फंस गए हैं. कॉन्सर्ट में महिला को लिपलॉक करने पर सिंगर को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि ये घटिया हरकत है. उन्होंने हद पार कर दी है. कई लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं. कइयों का कहना है कि इस हरकत से सिंगर की इमेज पर बुरा असर पड़ा है.
aajtak.in