'घर लौटकर ही आते हैं मर्द', अफेयर पर बोलीं 68 साल की पाक एक्ट्रेस, फैन्स बोले- बस करो

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा फैसल ने खुलासा किया है कि घर के बाहर अफेयर चलाना मर्दों की आदत होती है. लेकिन महिलाओं को टेंशन नहीं लेनी चाहिए, क्योंंकि कोई भी मर्द अंत में लौटकर अपनी पत्नी के पास ही आता है.

Advertisement
पति के बारे में बोलीं सबा फैसल  (Photos: Instagram @sabafaisal.official) पति के बारे में बोलीं सबा फैसल (Photos: Instagram @sabafaisal.official)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

सबा फैसल पाकिस्तानी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. लॉलीवुड में उनका दर्जा काफी बड़ा माना जाता है. वो कई फिल्मों और टीवी शोज में सास और मां के किरदार में नजर आती हैं. अब सबा फैसल ने खुलासा किया कि उनके पति का ऑफिस की रिसेप्शनिस्ट के साथ अफेयर चल रहा था. लेकिन उन्हें इनसिक्योर फील नहीं होता. 

क्या बोलीं सबा फैसल?

Advertisement

दरअसल, सबा फैसल से एक पॉडकास्ट में शादीशुदा मर्दों के अफेयर चलाने को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने कहा कि मर्दों की आदत होती है बाहर भटकने की, लेकिन अंत में वो लौटकर अपनी पत्नी और बच्चों के पास ही आते हैं. 

सबा बोलीं- मर्दों का ये माइंडसेट होता है कि घर पर तो पत्नी है, लेकिन बाहर एक और चाहिए. करीब 20 साल पहले की बात है. मेरे पति कहीं जॉब करते थे. एक दिन मैं उन्हें पिक करने उनके ऑफिस पहुंच गई. मैंने रिसेप्शनिस्ट से कहा कि फैसल साहब को बुला दें. मैं फिर घर आ गई. दूसरे दिन जब मेरे पति ऑफिस से आए तो उन्होंने मुझसे पूछा कि तुमने रिसेप्शनिस्ट को क्या कहा था? मैंने उसे बताया कि मैं फैसल की पत्नी हूं. 

सबा बोलीं रिसेप्शनिस्ट को जब पता चला कि उनके पति शादीशुदा हैं, तो उसने नौकरी छोड़ दी थी. ऐसे में सबा ने अपने पति से पूछा था कि क्या उनका उस लड़की के साथ अफेयर चल रहा था? तो उनके पति ने हामी भरते हुए कहा था कि वो रिसेप्शनिस्ट अपनी तरह चला रही थी चक्कर. 

Advertisement

 

सबा बोली- मैंने पति को इसपर कहा था कि जिस लड़की को भी पता चलेगा कि मैं उनकी पत्नी हूं तो वो खुद रास्ते से हट जाएगी. एक्ट्रेस आगे बोलीं- बीवी इतनी स्ट्रॉन्ग होनी चाहिए कि उसके पति के पास कोई औरत न आए. 

औरतों को एक्ट्रेस की सलाह

सबा ने उन औरतों को भी सलाह दी, जिनके पतियों का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर चल रहा है. एक्ट्रेस बोलीं- मैं उन औरतों से कहना चाहूंगी कि आप टेंशन ना लें, मर्द जहां भी जाएगा वो लौटकर आपके पास ही आएगा, क्योंकि आप उनके बच्चों की मां हैं. 

सबा फैसल की बात करें तो वो 68 साल की हैं. उन्होंने अपने कजिन फैसल सईद से सालों पहले शादी रचाई थी. उनके 3 बच्चे हैं. सबा फैसल कई हिट पाकिस्तानी शोज में काम कर चुकी हैं. सबा अपने करियर में हमसफर, परवरिश, मेरे खुदा, निकाह, इश्क जात समेत कई हिट शोज के लिए जानी जाती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement