इंडिया में तो शादी का सीजन फिलहाल जारी ही है. लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी करके हमेशा के लिए एक होने का फैसला किया. लेकिन अब लगता है कि हॉलीवुड के गलियारों में भी शादी की खबर सामने आ चुकी है.
हमेशा के लिए एक हुए पीटर-एमजे?
टॉम हॉलैंड और जैंडेया, जो मार्वेल की 'स्पाइड मैन' फिल्म के पॉपुलर पीटर और एमजे हैं, उनकी फाइनली शादी हो चुकी है. इस खबर का खुलासा खुद एक्ट्रेस के स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने लॉस एंजेलिस में आयोजित 2026 एक्टर्स अवॉर्ड्स के दौरान किया. बीती शाम 1 मार्च को लॉ रोच ने एक्सेस हॉलीवुड से बातचीत के दौरान इस खबर को कंफर्म किया.
लॉ रोच ने साफ शब्दों में कहा, 'शादी पहले ही हो चुकी है, आपने मिस कर दिया है.' जब जैंडेया के स्टाइलिस्ट से पूछा गया कि क्या ये सच है? तो उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, बिल्कुल सच है. थैंक्यू, सो मच.' लॉ रोच की इस बात से वहां मौजूद हर कोई हैरान दिखा. टॉम हॉलैंड और जैंडेया की सीक्रेट वेडिंग का खुलासा काफी बड़ा इवेंट बन चुका है.
हालांकि टॉम हॉलैंड और जैंडेया ने अभी तक इसपर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट या पोस्ट नहीं की है. लेकिन लॉ रोच की बातों से 'पीटर' और 'एमजे' के फैंस बेहद खुश हो गए हैं. उनके लिए ये न्यूज किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं. जैंडेया के स्टाइलिस्ट के खुलासे के बाद, लोग अब एक्ट्रेस की हालिया फोटोज को और भी गौर से नोटिस करने लगे हैं.
फैंस की खुशी का नहीं है ठिकाना
फैंस का मानना है कि जैंडेया अब अपनी इंगेजमेंट रिंग के बदले, एक गोल्ड बैंड पहनती हैं जो उनकी शादी की न्यूज कंफर्म करता है. यूजर ने लिखा है, 'जैंडेया अपनी एंगेजमेंट रिंग की जगह एक साधारण गोल्ड की अंगूठी पहनने लगी है, तो ये बात सही लग रही है. मुझे खुशी है कि उन्हें प्राइवेसी मिली.'
टॉम हॉलैंड और जैंडेया अपने रिश्ते को लेकर हमेशा काफी प्राइवेट रहे हैं. दोनों को बेहद कम बार एक साथ रोमांटिक होते हुए स्पॉट किया गया है. लेकिन दोनों के मोमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं. दोनों पिछले काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. रिपोर्ट्स आई थीं कि दोनों ने एकसाथ रहना भी शुरू कर दिया था. अब उनकी शादी फैंस के लिए बहुत बड़ा ट्रीट साबित हुई है.
टॉम और जैंडेया साल 2017 में आई फिल्म 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' के दौरान मिले थे. इस बीच दोनों की दोस्ती प्यार में बदली. अब दोनों जल्द इस साल दो बड़ी फिल्मों क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडेसी' और मार्वेल की 'स्पाइडर मैन- ब्रैंड न्यू डे' में नजर आएंगे, जो एक ही महीने जुलाई में आने वाली हैं.
aajtak.in