72 साल की एक्ट्रेस का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए यूजर्स, बोले- ओजेम्पिक का ओवरडोज

72 साल की अमेरिकन टीवी होस्ट ओपरा विन्फ्रे के ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को परेशान कर दिया है. पेरिस फैशन वीक में ओपरा एकदम अलग अवतार में नजर आईं. यहां ओपरा विन्फ्रे को कैजुअल लुक में देखा गया. लेकिन उनका वेट लॉस चर्चा का विषय बन गया और उनकी वीडियो वायरल हो गई.

Advertisement
ओपरा का वीडियो वायरल (Photo: ITG) ओपरा का वीडियो वायरल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:19 PM IST

अमेरिकी टॉक शो होस्ट ओपरा विन्फ्रे ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक में सुर्खियां बटोरीं. इस आलीशान इवेंट में न सिर्फ उनके शानदार स्टाइल की तारीफ हुई बल्कि उनकी ट्रांसफॉर्मेशन ने भी सभी का ध्यान खींचा. ओपरा पहले से कहीं ज्यादा पतली दिख रही थीं. उन्होंने अपने इस नए लुक से सभी को हैरान कर दिया. 72 साल की ओपरा का लुक तुरंत सोशल मीडिया पर छा गया, जहां कई लोगों ने उनके वेट-लॉस ड्रग ओजेम्पिक के इस्तेमाल पर अटकलें लगाईं.

Advertisement

अचानक पतली हो गईं ओपरा?

इवेंट से वायरल वीडियो में ओपरा विन्फ्रे को कैजुअल लुक में देखा जा सकता है. उन्होंने जींस और जैकेट पहनी है. बालों को पोनीटेल में बांधा है और स्टाइलिश सनग्लासेस लगाए हुए हैं. उनका फ्रेश लुक जल्दी ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया. फैंस और क्रिटिक्स दोनों ने उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर अपनी राय रखी है.

कुछ यूजर्स ने ओपरा की सेहत को लेकर चिंता जताई. एक ने पूछा, 'यहां ओजेम्पिक ओपरा क्या चल रहा है?' दूसरे ने कहा, 'मुझे डर है कि ओपरा ओजेम्पिक का ओवरडोज न कर लें. वेलफेयर चेक प्लीज.' हालांकि कुछ ने उनका बचाव किया और कहा, 'वह लगभग 80 साल की हैं. इस उम्र में वजन कम होना पूरी तरह नॉर्मल है'. कुछ ने उनकी तारीफ की कि वह शानदार लग रही हैं. साथ ही कहा कि वजन कम होने से घुटनों के दर्द जैसी हेल्थ इश्यूज में राहत मिल सकती है.

Advertisement

ओजेम्पिक लेती हैं ओपरा?

हॉलीवुड में सेलिब्रिटीज के ओजेम्पिक इस्तेमाल करने को लेकर चर्चा और तेज हो गई हैं. ये एक इंजेक्टेबल दवा है जो अक्सर टाइप 2 डायबिटीज के लिए प्रिस्क्राइब की जाती है और वजन कम करने के लिए तेजी से पॉपुलर हो रही है. ओपरा की पेरिस अपीयरेंस ट्रेंड करने के साथ ही यह बात और जोर पकड़ गई है. उन्होंने वेट-लॉस मेडिकेशन के इस्तेमाल पर खुलकर बात की है. लेकिन ओपरा ने यह कन्फर्म नहीं किया है कि वे इसके लिए ओजेम्पिक ले रही हैं या नहीं.

जनवरी 2025 के एक पॉडकास्ट में ओपरा ने खुलासा किया था, 'मैंने जब पहली बार GLP-1 लिया था, तो मुझे एक बात समझ आई कि इन सालों में मैं सोचती थी कि पतले लोग सिर्फ ज्यादा विलपावर रखते हैं. वे बेहतर खाना खाते हैं, लंबे समय तक डाइट पर टिके रहते हैं, कभी चिप्स नहीं खाते, और फिर पहली बार GLP-1 लेने पर मुझे एहसास हुआ, 'ओह, वे इसके बारे में सोचते भी नहीं. वे सिर्फ तब खाते हैं जब भूख लगती है, और तब रुक जाते हैं जब पेट भर जाता है.''

ओपरा का नया लुक आपको कैसा लगा?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement