किम कार्दाशियां की बढ़ी सिक्योरिटी, खर्च इतना कि मुंह खुला रह जाए...

हाल ही में किम कार्दाशियां को बंदूक की नोक पर लूट लिया गया. इसके बाद से उनके पति केन वेस्ट ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी है. और इस पर खर्च होने वाली रकम इतनी है कि इसमें पता नहीं आप क्या-क्या खरीद लेंगे...

Advertisement
किम कार्दाशियां और केन वेस्ट किम कार्दाशियां और केन वेस्ट

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

हाल ही में हुए किम कार्दाशियां पर हमले के बाद उनके पति केन वेस्ट काफी डर गए हैं. शायद यही कारण है कि केन ने किम की सिक्योरिटी पर 6 मिलियन पाउंड खर्च करने का फैसला लिया है.

mirror.co.uk के मुताबिक, केन ने तो किम के जैसी दिखनी वाली को भी किम के साथ हमेशा रखने का फैसला किया है, जिससे उससे हानि पहुंचाने वाले धोखा खा जाएं. उन्होंने एक सिक्योरिटी टीम भी नियुक्त की है, जो पर नजर रखेगी.

Advertisement

कब और कैसे हुई थी लूट...
बता दें बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर लूटा गया था. उनके यहां से 74 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के गहनों की लूट हुई थी. इनमें वो अंगूठी भी शामिल थी जिसकी कीमत करीब 4.5 मिलियन डॉलर यानी 45 लाख रुपये थी. ये अंगूठी उन्हें उनके दूसरे पति केन वेस्ट ने दी थी. किम को दुख इस बात का भी है उन्हें यह पिछले महीने ही गिफ्ट में मिली थी, और वह इसे एक महीने भी ठीक से नहीं पहन सकीं. वैसे किम को यह रिंग उनके पति ने सेकेंड इंगेजमेंट रिंग के तौर पर दी थी.


वहीं, किम ने जो भी गहने गंवाए थे, उनकी कीमत 10 मिलियन यूरो हो सकती है. इनमें हीरे की अंगूठी के अलावा हीरे के कई हार, ब्रेसलेट, इयरिंग्स आदि शामिल हैं.

Advertisement


जब पुलिस ने किम के उस अपार्टमेंट की तलाशी ली, जहां उनके साथ लूटपाट हुई थी तो उन्हें इस घटना में पिंक पैंथर्स नाम के गुट के शामिल होने का शक हुआ है. यह गुट 1984 से अब तक कई सेलेब्रिटीज को अपना शिकार बना चुका है. इसके मेंबर्स पूरी दुनिया में फैले हुए हैं.

कानपुर में भी हुई एक बड़ी लूट -

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement