फिल्में छोड़ OnlyFans की मॉडल बनी 52 की एक्ट्रेस, हफ्तेभर में कमाए करोड़ों

OnlyFans के साथ शैनन एलिजाबेथ ने अपने नए करियर में जबरदस्त उड़ान भरी है. 52 साल की शैनन ने सिर्फ एक हफ्ते में ही OnlyFans से करोड़ों रुपये कमा लिये हैं. शैनन को 'अमेरिकन पाई' से रातोरात फेम मिला था. इन दोनों रोल्स ने उन्हें मिलेनियल सेक्स सिंबल बना दिया था.

Advertisement
करोड़ों की कमाई कर खुश हुई एक्ट्रेस (Photo: Instagram/@shannonelizabeth) करोड़ों की कमाई कर खुश हुई एक्ट्रेस (Photo: Instagram/@shannonelizabeth)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:50 AM IST

हॉलीवुड फिल्म 'अमेरिकन पाई' और 'स्केरी मूवी' के लिए मशहूर एक्ट्रेस शैनन एलिजाबेथ अब एक्टिंग की दुनिया को पीछे छोड़ चुकी हैं. कुछ वक्त पहले उन्होंने एक्टिंग से हटकर एडल्ट कंटेंट क्रिएशन की ओर जाने का ऐलान किया था. ऐसे में उनके फैंस के बीच हलचल मच गई थी. लेकिन अब OnlyFans के साथ उन्होंने अपने नए करियर में जबरदस्त उड़ान भरी है. 52 साल की शैनन ने सिर्फ एक हफ्ते में ही OnlyFans से 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 11 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिये हैं.

Advertisement

एक्ट्रेस ने कमाए करोड़ों

वैरायटी ने क्रिएटर्स इंक नाम की मैनेजमेंट एजेंसी के CEO एंडी बैचमैन के हवाले से बताया कि शैनन एलिजाबेथ ने प्लेटफॉर्म पर अपने पहले हफ्ते में ही सेवन फिगर्स में कमाई कर ली है. बैचमैन की एजेंसी शैनन को मैनेज करती है. पब्लिकेशन ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि 'अमेरिकन पाई' फिल्मों के लिए जानी जाने वाली इस एक्ट्रेस ने OnlyFans पर अपने पहले सात दिनों में ही 1.2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 11 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है. शैनन ने अपना OnlyFans पेज 16 अप्रैल को लॉन्च किया था.

OnlyFans दुनियाभर में एडल्ट कंटेंट क्रिएशन का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है. शुरू में यह सभी तरह के क्रिएटर्स के लिए था. लेकिन पिछले कुछ सालों में यह मुख्य रूप से सेक्स वर्क और पोर्नोग्राफी से जुड़ गया है. भले ही प्लेटफॉर्म खुद इस इमेज से दूर जाने की कोशिश कर रहा हो.

Advertisement

शैनन एलिजाबेथ 2000 के दशक में हॉलीवुड की सबसे बड़ी सेक्स सिंबल्स में से एक बनकर उभरी थीं. मगर बाद में अपने शुरुआती फेम का फायदा नहीं उठा पाने के कारण धीरे-धीरे गायब हो गईं. इस महीने की शुरुआत में जब उन्होंने OnlyFans पर आने का ऐलान किया, तो शैनन ने हॉलीवुड पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा करियर हॉलीवुड में बिताया, जहां दूसरे लोग उनके करियर की कहानी और नतीजे तय करते थे. 

पीपल मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैंने अपना पूरा करियर हॉलीवुड में बिताया, जहां दूसरे लोग मेरी कहानी और करियर का फैसला करते थे. यह नया चैप्टर उसको बदलने के बारे में है. अब मैं अपनी सेक्सी साइड दिखाना चाहती हूं, जिसे पहले किसी ने नहीं देखा है और अपने फैंस के करीब आना चाहती हूं. मैं OnlyFans इसलिए चुन रही हूं, क्योंकि यह मुझे अपनी ऑडियंस से सीधे जुड़ने, अपनी शर्तों पर कंटेंट बनाने और पूरी तरह आजाद होने का मौका देता है. मुझे सच में लगता है कि यही भविष्य है.'

शैनन एलिजाबेथ का करियर

शैनन को 'अमेरिकन पाई' (1999) में नादिया का रोल और 'स्केरी मूवी' (2000) में बफी गिलमोर का किरदार निभाकर रातोरात फेम मिला था. इन दोनों रोल्स ने उन्हें मिलेनियल सेक्स सिंबल बना दिया था. उन्होंने 'अमेरिकन पाई 2' और कई अन्य लो बजट कॉमेडी फिल्मों में काम किया, लेकिन हॉलीवुड में उनका करियर कभी पूरी तरह नहीं चला. हाल ही में उन्हें 'सेलिब्रिटी बिग ब्रदर' और 'जे एंड साइलेंट बॉब रीबूट' (2019) में देखा गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement