General Hospital फेम एक्ट्रेस Lindsey Pearlman की मौत, कुछ दिनों से थीं लापता

Lindsey के पति Vance Smith ने इंस्टाग्राम पर यह दुखद समाचार साझा किया है. उन्होंने लिखा-'पुल‍िस ने Lindsey को ढूंढ लिया है. वो जा चुकी है. मैं टूट गया हूं. मैं बाकी बातें बाद में बताउंगा, लेक‍िन मैं आपको आपके प्यार और आपकी कोश‍िशों के लिए धन्यवाद कहना चाहूंगा. इस वक्त Lindsey के पर‍िवार को प्राइवेसी देने की भी अपील करता हूं.'

Advertisement
Lindsey Pearlman Lindsey Pearlman

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 20 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST
  • टीवी एक्ट्रेस Lindsey की मौत
  • कुछ दिनों से थीं लापता

अमेर‍िकन टीवी एक्ट्रेस Lindsey Pearlman की मौत हो गई है. 43 वर्षीय Lindsey का शव शुक्रवार को 'हॉलीवुड' में पाया गया. जांच अध‍िकार‍ियों और Lindsey के पत‍ि Vance Smith ने बताया कि एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से गुमशुदा थीं. गुम होने के कुछ दिनों बाद उनके निधन की खबर सामने आई है. 

लॉस एंजेल‍िस पुल‍िस ने शुक्रवार को बताया- 'आज लगभग सुबह साढ़े 8 बजे, हॉलीवुड एर‍िया के अध‍िकार‍ियों को एक रेड‍ियो कॉल के जर‍िए फ्रैंकल‍िन एवेन्यू और नॉर्थ Sierra Bonita Avenue में चल रही एक मौत की जांच पड़ताल के बारे में पता चला. LA काउंटी के कोरोनर (मौत की वजह का पता लगाने वाले) ऑफ‍िस ने मृतक की पहचान Lindsey Erin Pearlman के नाम से की. कोरोनर द्वारा बताया जाएगा कि आख‍िर Lindsey की मौत की वजह क्या थी.'

Advertisement

क्यों मुसीबत में पड़ गईं Twinkle Khanna? किया इस 'खतरनाक बीमारी' का जिक्र

Lindsey के पति Vance Smith ने इंस्टाग्राम पर यह दुखद समाचार साझा किया है. उन्होंने लिखा-'पुल‍िस ने Lindsey को ढूंढ लिया है. वो जा चुकी है. मैं टूट गया हूं. मैं बाकी बातें बाद में बताउंगा, लेक‍िन मैं आपको आपके प्यार और आपकी कोश‍िशों के लिए धन्यवाद कहना चाहूंगा. इस वक्त Lindsey के पर‍िवार को प्राइवेसी देने की भी अपील करता हूं.'

आख‍िरी बार कब देखा गया था? 

Lindsey के गुमशुदा होने की खबर 16 फरवरी को मिस‍िंग पर्सन एडवाइजरी में रिपोर्ट की गई थी. LA पुल‍िस ने बताया कि Lindsey घर वापस नहीं आई और ना ही उसके बाद से उन्हें देखा या सुना गया है. पुल‍िस ने बताया कि एक्ट्रेस को आख‍िरी बार 13 फरवरी दोपहर को देखा गया था. हालांक‍ि Lindsey के पति Vance ने बतया कि उनकी पत्नी को आख‍िरी बार 15 फरवरी लगभग रात 9 बजे देखा गया था. 

Advertisement

लोगों की किस हरकत पर भड़कीं Rakhi Sawant? बोलीं 'कान के नीचे ऐसा तमाचा मारूंगी'

श‍िकागो जस्ट‍िस से मिली थी पहचान 

Lindsey को जनरल हॉस्प‍िटल, अमेर‍िकन हाउसवाइफ, श‍िकागो जस्ट‍िस जैसी टीवी सीरीज के लिए जाना जाता है. श‍िकागो जस्ट‍िस में अपने दमदार रोल के लिए वे श‍िकागो से लॉस एंजेल‍िस श‍िफ्ट हुई थीं. उन्होंने सात साल तक टूर‍िंग शो Sex Signals में काम किया था. Lindsey जानवरों और लोगों के हक के लिए भी काम करती थीं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement