बी-ग्रेड फिल्मों ने इंडस्ट्री में बिगाड़ी छवि, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- नीचा दिखाया गया

सलमान खान की हीरोइन रहीं जरीन खान आजकल फिल्मों में कहीं नजर नहीं आती हैं. जरीन ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है कि जबसे उन्होंने बी-ग्रेड फिल्में की हैं, तबसे इंडस्ट्री में उन्हें काफी नीचा दिखाया गया है.

Advertisement
बॉलीवुड हसीना जरीन खान (Photo: Instagram @zareenkhan) बॉलीवुड हसीना जरीन खान (Photo: Instagram @zareenkhan)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

एक वक्त था जब बॉलीवुड में जरीन खान की चर्चा खूब होती थी. सलमान खान संग डेब्यू के बाद, उनकी कटरीना कैफ संग तुलना होने लगी. हालांकि वक्त बीतने के साथ-साथ उनका करियर काफी कमजोर होने लगा. आज जरीन हिंदी फिल्मों में बेहद कम नजर आती हैं. उनका आखिरी प्रोजेक्ट भी साल 2021 में आया था. 

क्यों अचानक गायब हुईं जरीन?

Advertisement

जरीन खान अब फिल्मों में क्यों नहीं आ रहीं, ये तो कोई नहीं जानता. हाल ही में उन्होंने अपने करियर में की फिल्मों पर बात की है. जरीन ने 'हेट स्टोरी 3' और 'अक्सर 2' जैसी फिल्मों के कारण इंडस्ट्री में जज होने पर दोबारा बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे 'हेट स्टोरी 3' के बाद, लोग उन्हें एक्टिंग के लिए नीचा दिखाते थे. 

पूजा भट्ट के साथ पॉडकास्ट में जरीन ने कहा, 'जब मैंने फिल्म हेट स्टोरी 3 की, तो कई लोगों ने मुझे नीचा दिखाने की कोशिश की- खासतौर पर इंडस्ट्री के लोगों ने. वो कहते थे कि क्योंकि ये एक्टिंग नहीं कर सकती, इसलिए अब इसने स्ट्रिप करना शुरू किया.' जरीन ने आगे फिल्म 'अक्सर 2' पर बात की, जिसपर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी. 

जरीन के साथ हुआ था धोखा? 

Advertisement

एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर अनंत महादेवन ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उनकी फिल्म 'अक्सर 2', 'हेट स्टोरी 3' जैसी नहीं होने वाली. उन्होंने जरीन को सही से स्क्रिप्ट का नरेशन भी दिया था. मगर वो जैसे ही सेट पर पहुंचीं, वहां सबकुछ बदल गया. जरीन ने कहा, 'जैसे ही मैं शूटिंग सेट पर पहुंची, उसके बाद हर दूसरा सीन या तो किस के साथ खत्म होता था, या अचानक मुझे ब्रा में या ऐसा कुछ पहनना पड़ता था.'

'मैंने डायरेक्टर से कहा कि मुझे ऐसी सीन करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन आपने मुझे पहले बिल्कुल अलग ब्रीफ दिया था. अब सिर्फ इसलिए क्योंकि आपने वो फिल्म अच्छी चली देखी, आप ये सब चीजें जोड़ना चाहते हो. बाद में मुझे पता चला कि वो डायरेक्टर बिल्कुल कमजोर था. वो प्रोड्यूसर्स को एक तरह की कहानी सुनाता था, और मुझे और मेरे कॉस्ट्यूम डिजाइनर शाहिद आमिर को दूसरी तरह की.'

जरीन ने आगे ये भी खुलासा किया कि प्रोड्यूसर भी अचानक उनसे किसिंग सीन और टॉपलेस सीन्स की डिमांड करता रहा क्योंकि वो वैसी फिल्में पहले भी कर चुकी थीं. एक्ट्रेस ने कहा कि वो बिल्कुल ठीक बात नहीं थी. फिल्म खत्म होने के बाद, उन्हें स्क्रीनिंग पर भी नहीं बुलाया गया. जबकि जरीन के मुताबिक, उन्होंने पूरे डेडिकेशन के साथ इस प्रोजेक्ट को किया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement