बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. 8 अप्रैल को एक्ट्रेस की मां परवीन खान का निधन हो गया है. निधन को लेकर परिवार की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया है. इसमें बताया गया कि बुधवार सुबह 10 बजे परवीन खान का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बिगड़ी थी हेल्थ
जरीन खान की मां उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं. तबीयत बिगड़ने की वजह से अक्टूबर 2025 में उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. जरीन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को मां की बिगड़ी तबीयत की जानकारी दी थी. अस्पताल से लौटने के बाद वो थोड़े वक्त तक ठीक रहीं. लेकिन 2026 में उन्हें अस्पताल में एडमिट करा दिया गया.
जरीन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स से मां के लिए दुआ करने को कहा था. उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी मां उनका सबसे बड़ा सहारा हैं. मां के निधन से जरीन खान पूरी तरह टूट गई हैं. मां के निधन के बारे में उन्होंने अब तक सामने आकर कुछ नहीं कहा है. पर हां उनकी मां का दुनिया से जाना उनके लिए सबसे बड़ा लॉस है.
जरीन खान 38 साल की हैं और उन्होंने अब तक शादी नहीं की है. ऐसे में वो अपनी मां हर छोटी-बड़ी बात शेयर करती थीं. सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें भी पोस्ट करती थीं. जब-जब उनकी मां अस्पताल में एडमिट हुईं, उन्हें यही चिंता लगी रहती थी कि वो घर लौटेंगी या नहीं. अब एक्ट्रेस का डर हकीकत में बदल चुका है.
जरीन खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो शॉर्ट ड्रामा 'फिर से रीस्टार्ट' से अपना करियर शुरू किया था. 2010 में उन्होंने सलमान खान की फिल्म से 'वीर' से बॉलीवुड डेब्यू किया. जरीन का डेब्यू देखकर लगा था कि वो बड़ी सफलता छूएंगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जरीन ज्यादा दिन तक बॉलीवुड में नहीं टिक सकीं. इसके बाद उन्होंने बी-ग्रेड मूवीज में भी काम किया. वो 'डाका' और 'जट्ट जेम्स बॉन्ड' जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. आखिरी बार उन्हें 2021 में 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में देखा गया था.
एक्ट्रेस की मां के निधन की खबर सुनने के बाद फैन्स उन्हें कमेंट के जरिए संवेदनाएं और हिम्मत दे रहे हैं.
aajtak.in