Toxic Release Date Postponed: यश के फैंस को झटका, 'टॉक्सिक' की रिलीज टली, अब 'धुरंधर 2' से नहीं होगी टक्कर

साउथ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' का अगर आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट अब बदल चुकी है. अब 19 मार्च को यश की फिल्म रिलीज नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में बने जंग के हालातों के कारण मेकर्स ने ये फैसला लिया है.

Advertisement
बदल गई टॉक्सि की रिलीज डेट (Photo: IMDb) बदल गई टॉक्सि की रिलीज डेट (Photo: IMDb)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

Toxic Release Date Changed: यश स्टारर 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. मगर अब होली पर फिल्म को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस को निराश कर दिया है. दरअसल, मच-अवेटेड फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है. अमेरिका और इजरायल के ईरान पर किए गए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बने जंग के हालातों को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. 

Advertisement

कब रिलीज होगी फिल्म?

रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी. इसकी टक्कर धुरंधर 2 से होने वाली थी. इस बड़े क्लैश को देखने के लिए फैंस भी सुपर एक्साइटेड थे. मगर मौजूदा हालातों को देखते हुए अब इस फिल्म की रिलीज डेट को जून तक टाल दिया गया है. मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी ऑफिशयली अनाउंस कर दी है. फिल्म अब 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ऑफिशियल बयान में क्या कहा गया?

एक्टर और फिल्म के प्रोड्यूसर यश ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट जारी करके फिल्म की रिलीज डेट बदलने की जानकारी दी है. यश ने लिखा- 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक ऐसी फिल्म है, जिसे हमने ग्लोबली दर्शकों के लिए सिनेमा बनाने के कॉन्सेप्ट के साथ तैयार किया था. कन्नड़ और अंग्रेजी में फिल्माई गई यह फिल्म देश और दुनियाभर के दर्शकों से जुड़ने के दृढ़ विश्वास के साथ बनाई गई है. सालों की मेहनत के बाद, हम 19 मार्च को अपनी फिल्म आप सभी के साथ शेयर करने के लिए उत्साहित थे. हालांकि, मौजूदा अनिश्चितता, खासकर मिडिल ईस्ट में बनी स्थिति ने दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने के हमारे लक्ष्य पर असर डाला है. 

Advertisement

ऑफिशियल स्टेटमेंट में फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है. आगे लिखा है- टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स अब 4 जून 2026 को अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

धुरंधर 2 से अब नहीं होगी टक्कर

टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ने से रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को फायदा मिलने वाला है. पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में यश की टॉक्सिक और रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक साथ रिलीज होने वाली थीं. ये सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा था. फैंस भी दोनों फिल्मों की टक्कर देखने के लिए एक्साइटेड थे. मगर टॉक्सिक की रिलीज डेट टलने से ये क्लैश अब नहीं होगा. 

फिल्म 'टॉक्सिक' की बात करें तो इसमें यश के साथ कियारा आडणाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी दिग्गज एक्ट्रेसेस अहम रोल में दिखाई देंगी. फिल्म की कहानी खुद यश ने लिखी है. गीतू मोहनदास ने इसे डायरेक्ट किया है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement