'अब तुम मुझे सिखाओगी', जब राजेश खन्ना ने लगाई डिंपल कपाड़िया को डांट, एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर मांगी थी माफी

डिंपल कपाड़िया की उनके स्टार पति राजेश खन्ना ने एक बार ऐसी डांट लगाई थी कि एक्ट्रेस बेहद डर गई थीं. उन्होंने राजेश को पोज करने की नसीहत दी थी, जो डिंपल को भारी पड़ गई. राजेश की डांट से वो इतना डर गई थीं कि हाथ जोड़कर माफी मांगी थी.

Advertisement
राजेश खन्ना, डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना, डिंपल कपाड़िया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 8:19 AM IST

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी हमेशा से ही फैंस के बीच हिट रही है. कपल में भले ही उम्र का एक बड़ा फासला रहा हो, लेकिन दोनों का प्यार अक्सर ही जनता के बीच मिसाल के तौर पर सामने आया. वहीं कई बार ऐसे मोमेंट्स भी रहे, जब राजेश पर एक सुपरस्टार का किरदार हावी रहा, और पति बनकर उन्होंने डिंपल की क्लास लगा दी. 

Advertisement

डिंपल को पड़ी डांट

डिंपल और राजेश की शादी 1973 में हुई थी. शादी के तकरीबन दस साल बाद दोनों सेपरेट हो गए थे. लेकिन एक कपल के तौर पर उनके किस्से हमेशा ही सुर्खियां बटोरते रहे. एक पुराने इंटरव्यू में डिंपल ने राजेश खन्ना से रिलेटेड एक किस्से का जिक्र किया था. डिंपल ने बताया कि राजेश ने उनकी डांट तक लगा दी थी. रेडिफ.कॉम से बातचीत में डिंपल ने कहा कि- ये 1990 की बात है. जब जय शिव शंकर फिल्म रिलीज हुई थी. वो अच्छी जा रही थी, लेकिन कुछ फाइनेंशियल इशूज आ गए थे. 

डिंपल ने कहा- एक बार हम शूटिंग कर रहे थे और उनकी (राजेश खन्ना) तबीयत ठीक नहीं थी. उन्हें बालकनी से बाहर जाकर, प्रेस को वेव करना था. मैंने उन्हें शॉल और सनग्लासेज दिए. और बड़े ही अच्छे तरीके से उनसे कहा- काकाजी, जब आप बाहर जाओ तो सीधा मत देखना, आपका साइड प्रोफाइल ज्यादा अच्छा लगता है. उन्होंने मेरी तरफ देखा और बड़े एटीट्यूड में कहा- अब तुम मुझे सिखाओगी?

Advertisement

डिंपल ने बताया कि वो राजेश के स्टार एटीट्यूड को बेहद डर गई थीं. उन्होंने एक्टर से माफी तक मांगी थी. डिंपल ने कहा- मैं इतनी डर गई कि मैंने अपने हाथ जोड़े और उनसे माफी मांगी. क्या तो स्टार थे वो!!

डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की दो बेटियां हैं- ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना. राजेश खन्ना 69 साल के थे जब 2012 में उनका देहांत हुआ. राजेश खन्ना हमेशा से मानना था कि वो स्टार हैं और स्टार की जिंदगी ही जीना चाहते हैं. उनके आखिरी पलों में भी उनके मुंह से निकला था- पैकअप, टाइम हो गया है. डिंपल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने 1973 में बॉबी से बॉलीवुड में कदम रखा था और आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म शाहरुख खान की पठान थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement