विराट-अनुष्का ने शेयर की गुड न्यूज, सबसे ज्यादा इस तस्वीर को मिले लाइक

इस साल अगस्त के महीने में, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ट्वीटर के जरिए बताया था, कि वे अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले है. उनका ये ट्वीट 2020 का सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला ट्वीट बन गया है.

Advertisement
virat kohli and anushka sharma virat kohli and anushka sharma

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 08 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सबसे मशहूर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ती जा रही है. इस साल अगस्त में, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझी की थी, कि वे दोनों पेरेंट्स बनने वाले है. जिसके लिए अनुष्का के पति विराट ने ट्वीट भी किया था. ट्विटर इंडिया ने अब यह घोषणा की है कि विराट कोहली का ट्वीट 2020 का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला ट्वीट है.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

दोनों के फैंस ने उनके उस ट्वीट पर बेशुमार प्यार दिया है. विराट और अनुष्का की ये तस्वीर काफी वायरल भी हुई थी. लोगों ने अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दिया है. आधिकारिक ट्विटर इंडिया ने विराट कोहली के ट्वीट को कैप्शन के साथ री-शेयर किया और लिखा "2020 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट"
 

आपको बता दें कि विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ 27 अगस्त 2020 को एक फोटो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने अपने पेरेंट्स बनने के बारे में बताया था. तस्वीर में अनुष्का को काले पोल्का-डॉट वाली ड्रेस पहने हुए देखा गया था, जबकि विराट उनके पीछे खड़े थे. हम तस्वीर से अंदाजा लगा सकते है दोनों कितने खुश है. विराट कोहली ने ट्विटर पर तस्वीर को कैप्शन के साथ साझा किया था. देखें उनका ट्वीटर पोस्ट. 
 

Advertisement

उनके इस पोस्ट के बाद से अनुष्का शर्मा अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरों में नजर आईं. एक्ट्रेस की हर तस्वीर में प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement