विराट कोहली ने फोटो की Like, अब RCB का मैच देखने जाएगी जर्मन मॉडल? पहने दिखीं टी-शर्ट

लगता है कि लिजलैज भी सोशल मीडिया का गेम समझ चुकी है. इंफ्लुएंसर ने अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो RCB की टी-शर्ट पहने बैठी गाना गा रही हैं. इस नए वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया है. यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वे RCB के अगले मैच को देखने पहुंचने वाली हैं.

Advertisement
RCB का मैच देखने जाएंगी जर्मन मॉडल? (Photo: Instagram/@lizlaz_tv/@viratkohli) RCB का मैच देखने जाएंगी जर्मन मॉडल? (Photo: Instagram/@lizlaz_tv/@viratkohli)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

आईपीएल 2026 चल रहा है, मगर RCB प्लेयर विराट कोहली अलग कारणों से सुर्खियों में हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सबसे फेमस प्लेयर्स में से एक विराट कोहली अपनी एक इंस्टाग्राम एक्टिविटी के चलते चर्चा में आ गए थे. उन्होंने एक लिजलैज नाम की एक जर्मन इंफ्लुएंसर और मॉडल की फोटो लाइक कर दी थी. हालांकि बाद में क्रिकेटर ने इसे अनलाइक कर दिया. हालांकि जब तक ये दोनों चीजें हुईं, सोशल मीडिया पर हंगामा मच चुका था. इस विवाद पर लिजलैज ने खुलकर बात करते हुए कहा कि उन्हें कोहली के लिए बुरा लग रहा है.

Advertisement

मगर अब लगता है कि लिजलैज भी सोशल मीडिया का गेम समझ चुकी है. इंफ्लुएंसर ने अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो RCB की टी-शर्ट पहने बैठी गाना गा रही हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें लिजलैज इस टी-शर्ट को पहले भी कई बार पहन चुकी हैं और पोस्ट भी कर चुकी हैं. लेकिन इस नए वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया है.

वीडियो में लिजलैज अपने नए गाने के अकॉस्टिक वर्जन को गा रही हैं. उन्होंने RCB की टी-शर्ट पहनी हुई है. उनके साथ असद नाम के एक म्यूजिक प्रोड्यूसर बैठे हैं. ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है. इंफ्लुएंसर के फैंस ने उनके म्यूजिक की तारीफ की और प्यार भेजा. मगर कई भारतीय यूजर्स भी लिजलैज के कमेंट सेक्शन में जा टपके हैं. विराट के 'लाइक' का जिक्र करते हुए यूजर्स उनसे पूछने लगे है कि क्या वे आने वाले RCB मैच को देखने स्टेडियम आएंगी.

Advertisement

एक यूजर ने कमेंट किया, क्या आप RCB का अगला मैच देखने आएंगी? लिजलैज ने जवाब दिया, 'काश मैं आ पाती, लेकिन मैं नहीं आ सकती. मैं जर्मनी में हूं.' दूसरे यूजर के सवाल पर उन्होंने लिखा, 'काश मैं स्टेडियम में वो मैच देख पाई, लेकिन मैं अभी जर्मनी में हूं.' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'उन्हें गेम पता है. RCB की टी-शर्ट पहन ली.' कई यूजर्स लिजलैज के टी-शर्ट पहनने से काफी खुश भी हैं. लिजलैज अपने पुराने इंटरव्यू में खुद को विराट कोहली का फैन भी बता चुकी हैं.

विवादों में विराट कोहली

हाल ही में विराट कोहली ने फोटोग्राफर अद्वैत की एक पोस्ट को लाइक किया था. जनवरी में शेयर की गई इस पोस्ट में जर्मन मॉडल लिजलैज की एक तस्वीर थी. इसके बाद चारों तरफ विराट और पोस्ट के चर्चे होने लगे. इससे पहले भी एक बार विराट टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक पर विवादों में रह चुके हैं. तब उन्होंने एल्गोरिदम को दोषी ठहराया था, हालांकि इस बार उन्होंने मामले पर कोई सफाई नहीं दी है. 

एचटी सिटी के साथ बातचीत में लिजलैज ने जरूर इस मामले पर रिएक्शन दिया है. लिज ने बताया कि उन्होंने खुद पोस्ट या विराट के लाइक को नहीं देखा था. उन्हें ये सोशल मीडिया से ही पता चला. इंफ्लुएंसर ने कहा, 'ये पागलपन था, क्योंकि मैं उठी और अचानक पूरी न्यूज में छा गई. मुझे भी नहीं पता कि उन्होंने कब लाइक किया. मुझे तो न्यूज के जरिए पता चला. इतने सारे लोग मुझे अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर और मेरे डीएम में मेरे बारे में बने आर्टिकल्स भेज रहे थे. आज मुझे बहुत सारे मैसेज मिले, लोग इसके बारे में बहुत एक्साइटेड थे.'

Advertisement

विराट कोहली के उनकी पोस्ट अनलाइक करने के बारे में पूछे जाने पर लिजलैज ने कहा, 'असल में मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा.' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे बहुत खुशी हुई थी कि उन्होंने लाइक किया, लेकिन फिर उन्होंने अनलाइक कर दिया, तो मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा. मुझे नहीं पता कि ये इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई. लोगों ने कैसे नोटिस किया और इसे न्यूज बना दिया… शायद उनका इरादा ऐसा नहीं था, लेकिन फिर भी मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं और उनके सपोर्ट की सराहना करती हूं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement