शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन पिता विजय कृष्णा का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

शाहरुख खान की फिल्म देवदास के को-एक्टर विजय कृष्णा का 81 साल की उम्र में निधन हो गया. अनुपम खेर, लिलेट दुबे और दूसरों ने दिवंगत एक्टर को इमोशनल श्रद्धांजलि दी.

Advertisement
फिल्म देवदास में विजय कृष्णा (Photo: X/@bhansali_produc) फिल्म देवदास में विजय कृष्णा (Photo: X/@bhansali_produc)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST

बॉलीवुड के गलियारों से एक दुखद खबर सामने आ रही है. डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास (2002) में शाहरुख खान के पिता का रोल निभाने वाले एक्टर विजय कृष्णा का 81 साल की उम्र में निधन हो गया. 

अनुपम खेर, लिलेट दुबे और थिएटर,फिल्म और टेलीविजन के दूसरे एक्टर्स ने विजय कृष्ण के निधन पर शोक जताया है. एक्ट्रेस लिलेट दुबे ने विजय कृष्ण के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

Advertisement

लिलेट दुबे ने शेयर किया पोस्ट
एक्ट्रेस लिलेट दुबे ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर लिखा, 'दिल टूट गया...हमारे प्यारे विजय कृष्णा जो 25 साल से ज्यादा समय तक हमारे थिएटर परिवार और 'डांस लाइक ए मैन' का हिस्सा थे नहीं रहे. एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति.. एक शानदार एक्टर, हैंडसम, आकर्षक, अपने रूखे, मज़ेदार ट्रेडमार्क ह्यूमर के साथ, हम सभी उन्हें बहुत प्यार करते थे और संभालकर रखते थे.. बहुत सारी यादें दिल और दिमाग में भर गई हैं. RIP मेरे जयराज तुम्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा. तुम फरिश्तों का मनोरंजन करो जैसे तुमने हम सबका यहां किया.'

इस पोस्ट पर अनुपम खेर ने कमेंट में लिखा, 'दुखद खबर है. ओम शांति.' इसके अलावा  सबा पटौदी ने लिखा, 'ये बहुत ही बुरी खबर है. इनके परिवारवालों के साथ मेरी सच्ची संवेदना है.'

Advertisement

विजय कृष्णा के बारे में
एक एक्टर होने के अलावा, कृष्णा एक एनवायरनमेंटलिस्ट और गोदरेज परिवार द्वारा चलाए जा रहे बिजनेस के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी थे. कृष्णा भारतीय थिएटर में एक बहुत जाना-माना चेहरा थे, जहां उन्होंने 25 साल से ज्यादा समय तक परफॉर्म किया. 2004 की इंग्लिश फिल्म 'डांस लाइक ए मैन' में अपने रोल के लिए उन्हें बहुत तारीफ मिली, जो महेश दत्तानी के एक नाटक पर आधारित थी. इस फिल्म में शोभना, आरिफ जकारिया और अनुष्का शंकर भी थे, और इस फिल्म ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता.

बॉलीवुड में कृष्णा को 2002 की फिल्म 'देवदास' में शाहरुख खान के किरदार के पिता का रोल निभाने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है. जहां उन्होंने ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित जैसे स्टार्स के साथ काम किया था

उनकी पत्नी, स्मिता कृष्णा एक जानी-मानी ट्रेडर हैं. जिनकी नेट वर्थ 2.5 बिलियन डॉलर है. 2024 के आखिर में उनकी पत्नी और जमशेद गोदरेज को भारत के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स लिस्ट में 22वां स्थान मिला था. बता दें कि परिवार ने अभी तक कृष्णा की मौत पर कोई बयान जारी नहीं किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement