27 फरवरी को 'द केरल स्टोरी 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने अहम रोल अदा किया है. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी शुरू कर दी है. फिल्म रिलीज के बाद इसे लेकर कई विवादित बयान भी दिए जा रहे हैं. अब एक्ट्रेस उल्का गुप्ता ने इस पर बात की है.
उल्का ने खाया रेड मीट?
'द केरल स्टोरी 2' की कहानी भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाली तीन जवान लड़कियों के बारे में हैं. सुरेखा (उल्का गुप्ता), नेहा (ऐश्वर्या ओझा), और दिव्या (अदिति भाटिया) प्यार में पड़ीं इन लड़कियों को धर्म बदलने पर मजबूर किया जाता है. इन्हें जबरदस्ती रेड मीट भी खिलाया जाता है. जब एक्ट्रेस उल्का गुप्ता से पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म में सच में रेड मीट खाया है. जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या जवाब दिया.
रेड मीट पर क्या बोलीं उल्का गुप्ता
फिल्मीज्ञान से बात करते हुए उल्का ने कहा कि नहीं, मैंने रेड मीट नहीं खाया. मैं वेजटेरियन हूं और लोगों को क्यों लगता है कि मैं मीट खाऊंगी. एक्ट्रेस से कहा गया कि लोग कयास लगा रहे हैं कि रियल दिखने के लिए शायद आपने रेड मीट खाया हो. वो कहती हैं कि नहीं मैं इतना भी कर सकती. अगर वो मुझे हवा भी खिलाते तो भी मैं ऐसे ही सीन करती.
केरल स्टोरी के लिए मिली धमकियां
उसी इंटरव्यू में उल्का ने रिवील किया कि केरल स्टोरी के लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया. उनके पापा को धमकियां दी गईं. वो कहती हैं कि लोगों ने कहा कि तुम्हें रोल के लिए कितने पैसे मिले. एक एक्टर के तौर पर समुदायिक नफरत फैला रही हो. वो कहती हैं कि सबसे बुरी चीज तो ये हुई कि मेरे पापा को धमकी दी गई. मेरे पापा एक्टर हैं, उन्होंने इंस्टग्राम पर अपना नंबर शेयर किया हुआ था.
पापा सोचते थे कि शायद किसी कास्टिंग डायरेक्टर का कॉल आए जाए. लेकिन जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो उन्हें धमकियां दी गईं. पापा मासूमों की तरह सबको सफाई दे रहे थे कि अरे वो रोल कर रही है. एक्टर है, तो सभी तरह के रोल करने पड़ेंगे.
aajtak.in