'द केरल स्टोरी 2' को अनुराग कश्यप ने कहा था बकवास, डायरेक्टर ने लगाई फटकार- वो मानसिक रूप...

अनुराग कश्यप एक बार फिर कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हुए हैं. 'द केरल स्टोरी 2' फिल्म को प्रोपगेंडा और बकवास फिल्म बोलने पर इसके डायरेक्टर कामाख्य नारायण सिंह ने फिल्ममेकर को जमकर फटकार लगाई है. जानें अनुराग को क्या-क्या कहा गया...

Advertisement
अनुराग कश्यप को पड़ी फटकार अनुराग कश्यप को पड़ी फटकार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

'द केरल स्टोरी 2' फिल्म पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. कई लोग फिल्म के टाइटल और स्टोरीलाइन पर सवाल खड़े कर रहे हैं. बीते दिनों बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने 'द केरल स्टोरी 2' पर एक ऐसा बयान दे डाला कि अब फिल्म के डायरेक्टर कामाख्य नारायण सिंह काफी खफा हो गए हैं. उन्होंने अनुराग को जमकर फटकारा है. 

Advertisement

'द केरल स्टोरी 2' पर क्या बोले थे अनुराग?

अनुराग कश्यप कोच्चि में थे, जहां मीडिया ने उनसे 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर सवाल किया. फिल्ममेकर ने कहा कि ये फिल्म बकवास है और प्रोपगेंडा फैला रही है. इसे सिर्फ मेकर्स पैसा बनाने के लिए बना रहे हैं. अनुराग ने ट्रेलर में दिखाए बीफ सीन पर भी नाराजगी जताई थी. उनके मुताबिक, इस तरह कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता, जितनी जबरदस्ती से बीफ खिलाया गया. 

अब अनुराग के बयानों पर 'द केरल स्टोरी 2' के डायरेक्टर कामाख्य नारायण सिंह ने रिएक्ट किया है. इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया, जिसमें वो अनुराग पर जमकर बरस रहे हैं और उन्हें फटकार भी लगा रहे हैं. कामाख्य ने कहा, 'अनुराग कश्यप जी ने कहा है कि कोई किसी को ऐसे खिचड़ी भी नहीं खिलाता, मैं बिल्कुल मानता हूं. कोई किसी को ऐसे लड्डू भी नहीं खिला सकता. लेकिन अफसोस की बात है, हमारे समाज में हमारी मासूम बेटियों को उनका धर्म बदलवाने के लिए उन्हें बीफ खिला रहे हैं, ये एक बड़ा अपराध है. समस्या ये है कि अनुराग कश्यप जी मानसिक रूप से कमजोर हो गए हैं.' 

Advertisement

'उन्हें हर चीज से परेशानी है. ब्राह्मणों, नेटफ्लिक्स, फिल्म इंडस्ट्री सबसे उन्हें दिक्कत है. उन्होंने एक फिल्म बनाई थी द गर्ल इन येलो बूट्स, उसमें उन्होंने एक पिता और बेटी के अनैतिक रिश्ते की कल्पना की है. एक अच्छे समाज में ऐसी बातें सोचना भी गलत है. लेकिन ये आदमी मानसिक रूप से कमजोर हो गया है और समाज ने भी अब उन्हें सीरियसली लेना छोड़ दिया है. उनकी पिछली कई सालों से सारी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं. मैं परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें सही समझ और अच्छी बुद्धि दें.' 

अनुराग को पड़ी डायरेक्टर से फटकार

कामाख्य ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कैप्शन में भी कुछ लिखा. वो लिखते हैं, 'मुद्दा ये नहीं है कि फिल्म में क्या दिखाया गया है. तलाक, बीफ या कुछ और. असल सवाल है सहमति और जबरदस्ती. किसी की मर्जी के खिलाफ भी कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है, तो अगर कोई फिल्म में बदलाव या दबाव की बात उठाती है, तो उसे अपमानित करना कह देना बौद्धिक बेईमानी है. आपका तो झूठ भी क्रिएटिव फ्रीडम और हमारा सच भी प्रोपगेंडा. तथ्यों और डेटा पर बहस होनी चाहिए. ना कि 'बकवास', 'बूटलिकर' जैसे लेबल पर चर्चा बंद कर दें.'

Advertisement

बात करें फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की, तो ये 27 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है. ये साल 2023 में आई 'द केरल स्टोरी' का अगला पार्ट है, जिसमें तीन हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाई गई है जो देश के अलग-अलग राज्यों से हैं. उन्हें एक मुसलमान लड़के से प्यार होता है, जिससे शादी के बाद उनका धर्म जबरदस्ती बदला जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement