CM पिनाराई की सख्ती के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिली हरी झंडी, डायरेक्टर बोले- अब छोटी बहनें...

'द केरल स्टोरी 2' के डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने हाल ही में CBFC से फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिलने पर रिएक्शन दिया है. इंडिया टुडे के साथ एक खास बातचीत में नारायण सिंह ने छोटी बहनों और बेटियों से रिक्वेस्ट की कि वे परिवार के साथ थिएटर में जाकर फिल्म देखें.

Advertisement
द केरल स्टोरी पर बोले डायरेक्टर (Photo: Kamakhya Narayan Singh/ Movie poster) द केरल स्टोरी पर बोले डायरेक्टर (Photo: Kamakhya Narayan Singh/ Movie poster)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:55 PM IST

'द केरल स्टोरी' की जबरदस्त सफलता और उसके साथ जुड़े विवादों के बाद अब इसका दूसरा पार्ट 'द केरल स्टोरी 2' रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर मचे घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दे दिया है. इस पर डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह का रिएक्शन आया है.

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फिल्म के कंटेंट पर तीखा प्रहार करते हुए इसे समाज में नफरत फैलाने वाला प्रोपेगैंडा करार दिया है. फिल्म को लेकर पक्ष-विपक्ष की ये जंग अब तेज हो गई है.

फिल्म के डायरेक्टर ने क्या कहा?
इंडिया टुडे से खास बातचीत के दौरान डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने सेंसर बोर्ड द्वारा दिए गए U/A सर्टिफिकेट पर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा सुझाए गए कट्स को मान लिया गया है और वह खुश हैं कि अब यह फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगी. कामाख्या सिंह ने कहा कि U/A रेटिंग मिलने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब छोटी बहनें और बेटियां अपने परिवार के साथ सिनेमा हॉल जाकर इसे देख सकेंगी. उन्होंने युवाओं और माता-पिता से अपील की कि वे इस फिल्म को जरूर देखें ताकि वे फिल्म के पीछे के गंभीर संदेश को समझ सकें.

Advertisement

केरल के सीएम ने क्या कहा?
वहीं, फिल्म के विषय को लेकर केरल के CM पिनाराई विजयन ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने 'द केरल स्टोरी 2' की आलोचना करते हुए इसे 'जहरीला प्रोपेगैंडा' बताया और कहा कि यह राज्य की धार्मिक एकता को ठेस पहुंचाने की कोशिश है. मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर सवाल उठाया कि ऐसी फिल्मों को स्क्रीनिंग की इजाजत क्यों दी जाती है?

इसके जवाब में फिल्म डायरेक्टर का कहना है कि आंखें बंद कर लेने से हकीकत नहीं बदल जाती. उन्होंने लोगों को कोर्ट के फैसले और अखबार पढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि पीड़ितों से मिलने पर ही इस मुद्दे की गंभीरता समझ आएगी.

कब रिलीज होगी फिल्म?
'द केरल स्टोरी 2' में इस बार उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म का ट्रेलर संकेत देता है कि कहानी उन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनकी जिंदगी मुस्लिम पुरुषों के साथ प्रेम संबंधों में पड़ने के बाद एक भयानक मोड़ ले लेती है और किसी बुरे सपने की तरह बदल जाती है.  'केरल स्टोरी 2' 27 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement