एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने साउथ मूवीज के बाद हिंदी सिनेमा में जो मुकाम हासिल किया है वो काबिले तारीफ है. 2013 में तापसी ने चश्मे बद्दूर फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया. इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसके बाद 2015 में तापसी पन्नू ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेबी में काम किया. बेबी में तापसी के छोटे मगर दमदार अभिनय ने हिंदी सिनेमा में उनके करियर को बड़ा टर्निंग प्वाइंट दिया.
बेबी आज ही के दिन 23 जनवरी 2015 को रिलीज हुई थी. अपनी उस फिल्म को याद करते हुए तापसी ने एक प्रेरणादायक नोट शेयर किया है. तापसी पन्नू ने ट्वीट किया- ''प्यारे एक्टर्स, मिनट्स की गिनती नहीं होती बल्कि उन मिनटों में आप क्या प्रभाव छोड़ते हैं वो मायने रखता है...वो 7 मिनट जिसने मेरे अच्छे के लिए मेरी दिशा ही बदल दी. आपकी विश्वासी...नाम शबाना''. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपना यह नोट साझा किया है.
'बेबी' के बाद 'नाम शबाना' में तापसी का कमाल
बेबी फिल्म में तापसी पन्नू का नाम शबाना खान रहता है. उन्होंने बेबी में 7 मिनट का रोल किया था जिसे लोगों ने काफी सराहा. इन 7 मिनटों में तापसी ने लोगों के दिलों में जगह बना ली. बेबी फिल्म के बाद 2017 में तापसी ने नाम शबाना फिल्म में लीड रोल प्ले किया था. नाम शबाना फिल्म से तापसी को और भी शोहरत और उनके काम को बॉलीवुड में पहचान मिली.
ये है तापसी की आने वाले फिल्में
वहीं तापसी पन्नू के मौजूदा वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रश्मि रॉकेट की तैयारी कर रही हैं. भुज में फिल्म का आखिरी शेड्यूल शूट किया जा रहा है. इसके अलावा उनके पास हसीन दिलरुबा, लूप लपेटा फिल्म भी है. उन्हें पिछली बार फिल्म थप्पड़ में देखा गया था.
aajtak.in