इन दिनों तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरूबा काफी चर्चा में हैं. हालांकि लगातार हो रही चर्चा और ढेर सारे फिल्म प्रोजेक्ट्स की वजह से तापसी का दिमाग सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. अब वे खुद को बड़ी स्टार समझने लगी हैं. एरोगेंस के मामले में तापसी अब कंगना के नक्शे कदम पर चलती नजर आ रही हैं.
कंगना रनोट अपने बड़बोलेपन को लेकर हमेशा विवादों में रही हैं. कई बार कंगना तापसी को सस्ती कॉपी कहकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक बना चुकी हैं. भले ही तापसी बाकी मामलों में कंगना की कॉपी न हों, लेकिन बड़बोलेपन में उनको टक्कर देने की कोशिश जरूर कर रही हैं. हाल ही में तापसी ने एक इंटरव्यू के दौरान रॉबर्ट डाउनी जूनियर के बारे में कहती हैं कि उनकी तुलना में तापसी के फॉलोअर्स ज्यादा हैं. अब तापसी के इस बात को फैंस द्वारा पचा पाना मुश्किल है. नेटफ्लिक्स के इस वीडियो के अपलोड होते ही तापसी की ट्रोलिंग भी शुरू हो गई है.
क्या है मामला
हाल ही में हसीन दिलरूबा के प्रमोशन के दौरान तापसी अपने को-एक्टर विक्रांत मेसी से यह कहती नजर आती हैं कि उन्होंने आयरन मैंन रॉबर्ट डाउनी को कई बार स्टॉक किया है और उन्हें मेसेज भी करती रहती हैं. जवाब न मिलने पर तापसी ने उन्हें यह तक मेसेज कर डाला कि आपसे ज्यादा फोलोवर्स हैं.
किसके कितने हैं फोलोअर्स
वीडियो में तापसी के रॉबर्ट से ज्यादा फोलोअर्स बताने के कारण वे ट्रोल्स की नजरों में आ गईं. ट्रोल्स तापसी के ओवर कॉन्फिडेंस का मजाक उड़ा रहे हैं. पता नहीं तापसी किस प्लैटफॉर्म की बात कर रही हैं. एक यूजर्स तापसी के इस कमेंट पर उन्हें ट्रोल करते हुए लिखते हैं, क्या मस्त जोक मारा है, वहीं एक और यूजर लिखते हैं, भई इसका एटीड्यूट तो देखो... मेरे आरडीजे से यूजर्स ज्यादा हैं. वहीं एक और यूजर पूछते नजर आ रहे हैं कि आखिर तापसी किस प्लैटफॉर्म की बात कर रही हैं.
बता दें, इंस्टाग्राम में जहां तापसी के 18.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, तो वहीं रॉबर्ट के 50.7 मिलियन की फैन फोलोइंग है. ट्विटर की बात करें, तो तापसी को जहां 4.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, तो वहीं रॉबर्ट 16.4 मिलियन की फैन फॉलोइंग रखते हैं.
aajtak.in