साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के बड़े भाई का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

रमेश बाबू गरु के निधन की खबर पुष्टि निर्देशक रमेश वर्मा ने भी की है. रमेश वर्मा ने ट्वीट किया, यहां पर स्तब्ध हूं, रमेश बाबू गरु अब नहीं रहे.

Advertisement
महेश बाबू के बड़े भाई का निधन (ट्विटर) महेश बाबू के बड़े भाई का निधन (ट्विटर)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 08 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 6:28 AM IST
  • रमेश बाबू सुपरस्टार कृष्णा के बड़े बेटे थे
  • पीन कल्याण ने व्यक्त किया शोक

फिल्म निर्माता और साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (South Super Star Mahesh babu) के बड़े भाई रमेश बाबू गरु (Ramesh Babu garu) का निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. रमेश बाबू सुपरस्टार कृष्णा के बड़े बेटे थे. उनके निधन के बाद इंडस्ट्री के लोग शॉक में हैं. पीन कल्याण समेत कई हस्तियों ने रमेश बाबू के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Advertisement

रमेश बाबू का निधन ऐसे समय में हुआ है जब महेश बाबू कोरोना पॉजिटिव हैं. महज एक दिन पहले 7 जनवरी को महेश बाबू ने खुद ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी.

रमेश बाबू गरु के निधन की खबर पुष्टि निर्देशक रमेश वर्मा ने भी की है. रमेश वर्मा ने ट्वीट किया, "यहां पर स्तब्ध हूं, रमेश बाबू गरु अब नहीं रहे. कृष्णा गरु, महेश बाबू गरु और पूरे परिवार के प्रति संवेदना. ओम शांति"

फिल्म प्रोड्यूसर बीए राजू ने ट्वीट किया, 'यह बहुत दुख के साथ है कि हम अपने प्यारे रमेश बाबू गरु के निधन की घोषणा करते हैं. वह हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे. हम अपने सभी शुभचिंतकों से अनुरोध करते हैं कि वे कोरोना मानदंडों का पालन करें और श्मशान स्थल पर इकट्ठा होने से बचें.'

Advertisement

जानिए रमेश बाबू के बारे में...
महेश बाबू की तरह की उनके भाई भी साउथ इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है. उन्होंने 1974 में 'अल्लूरी सीतारामाराजू' से स्क्रीन पर डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद रमेश बाबू ने कई तमिल फिल्मों में काम किया इसमें ना इले ना स्वर्गम, अन्ना चेलेलु, चिन्नी कृष्णुडु जैसी हिट्स शामिल हैं. रमेश बाबू कई फिल्मों में छोटे भाई रमेश बाबू के साथ भी स्क्रीन को शेयर कर चुके हैं.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »