एक्ट्रेस सोनम कपूर ने लॉकडाउन में पति आनंद अहूजा के साथ काफी क्वालिटी टाइम स्पेंड किया. मगर अब वे फिर से अपने काम पर वापस लौट चुकी हैं. एक्ट्रेस ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. सोनम इनदिनों स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हैं और एक्शन थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग कर रही हैं. ये फिल्म साल 2021 में रिलीज की जा सकती है.
सूत्रों की मानें तो सोनम कपूर इस फिल्म में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी. वे इसमें एक ब्लाइंड पुलिस ऑफिसर के रोल में एक सीरियल किलर के केस को सॉल्व करने की कोशिश करती नजर आएंगी. इस फिल्म के बारे में चर्चा ये भी है कि इसकी शूटिंग सिर्फ एक ही शेड्यूल में की जाएगी. फिल्म का निर्देशन शोम माखीजा कर रहे हैं. इसमें सोनम के अलावा विनय पाठक, पूरब कोहली और लिलेट दुबे भी अहम रोल्स में नजर आएंगी. बता दें कि ब्लाइंड मूवू एक तमिल फिल्म नेत्रिकन का रीमेक है जिसमें नयनतारा ने लीड रोल प्ले किया था.
जोया फैक्टर में आईं थीं नजर
बता दें कि सोनम कपूर की पिछली फिल्म एके वर्सेस एके थी. इस फिल्म में अनिल कपूर और अनुराग कश्यप अहम रोल में नजर आए थे. अनुराग कश्यप इस फिल्म में सोनम कपूर को किडनैप करते नजर आए थे. बता दें कि सोनम कपूर को इस फिल्म से काफी उम्मीदें होंगी. पिछले कुछ समय से उनकी रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी कामियाबी हासिल नहीं की है. उनकी पिछली फिल्म द जोया फैक्टर थी जिसमें वे दुल्कर सलमान संग स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी थी.
aajtak.in