Siddhant Chaturvedi ने 'ससुराल गेंदा फूल' पर डांस करके Vicky-Katrina को दी शादी की बधाई

सिद्धांत चतुर्वेदी के बेहतरीन अभिनय से हम सब वाकिफ हैं, लेकिन इस बार उन्होंने धांसू डांस करके सबको सरप्राइज कर दिया है. सिद्धांत के मूव्स देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है. सोशल मीडिया पर भी उनका वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है.

Advertisement
सिद्धांत चतुर्वेदी सिद्धांत चतुर्वेदी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST
  • 'गली बॉय' ने दी विक्की-कटरीना को बधाई
  • 'ससुराल गेंदा फूल' पर सिद्धांत का डांस
  • वीडियो पर आया विक्की कौशल का रिएक्शन

आज कल गली-गली विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी का शोर है. सब अपने-अपने अंदाज में कटरीना कैफ और विक्की कौशल को शादी की बधाई दे रहे हैं. वैसे बधाईयों के मामले में सिद्धांत चतुर्वेदी बाकियों से काफी अलग निकले. सिद्धांत ने इंंस्टाग्राम पर विक्की-कटरीना को अनोखे स्टाइल में उनके नये जीवन की बधाईयां भेजी हैं. 

‘गली बॉय’ ने दी विक्की-कटरीना को बधाई
हम सब जानते हैं कि कटरीना कैफ-विक्की कौशल ने अपनी शादी में सिर्फ चंद खास लोगों को बुलाया था. 'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी भी विक्की-कैट की शादी में शामिल नहीं हुए थे. इसलिये उन्होंने इंस्टाग्राम पर कपल के लिये एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है. वीडियो में सिद्धांत चश्मा लगाए 'ससुराल गेंदा फूल' गाने पर जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं. 

Advertisement

सिद्धांत चतुर्वेदी के डांस में उनकी मेहनत साफ झलक रही है. एक्टर ने न सिर्फ अपने मजेदार डांस से न्यूली मैरिड कपल को विश किया, बल्कि उनके लिए बढ़िया सा कैप्शन भी लिखा है. सिद्धांत चतुर्वेदी लिखते हैं '@katrinakaif ये ससुराल गेंदा फूल मुबारक हो. @vickykaushal09 पाजी एक बाराती मिसिंग था. पर कमी कतई महसूस होने नहीं देंगे.' आगे वो बधाई देते हुए लिखते हैं कि 'पूरे इंडिया का शादी का मूड बना दिया आप दोनों ने, नजर न लगे.'

Harnaaz Kaur Sandhu बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारत की ब्यूटी क्वीन का दिखा जलवा

वायरल हुआ वीडियो
सिद्धांत चतुर्वेदी के बेहतरीन अभिनय से हम सब वाकिफ हैं, लेकिन इस बार उन्होंने धांसू डांस करके सबको सरप्राइज कर दिया है. सिद्धांत के मूव्स देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है. सोशल मीडिया पर भी उनका वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है. वहीं विक्की कौशल ने भी वीडियो पर हार्ट इमोजी पोस्ट किये हैं. 

Advertisement
विक्की कौशल रिएक्शन

वैसे सिद्धांत चतुर्वेदी ने ये टैलेंट अब तक कहां छिपा रखा था. अगर आपने वीडियो नहीं देखा है, तो देख लीजिये. क्योंकि कुछ चीजें मिस करने वाली नहीं होती. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement