11 साल बाद Sharmila Tagore का कमबैक, फिल्म Gulmohar साइन करने की बताई वजह

एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर को आप एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर देख पाएंगे. वे फिल्म गुलमोहर के साथ कमबैक करने जा रही हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसे इस साल अगस्त में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के डायरेक्टर हैं राहुल चित्तेला, और संगीत दिया हैं सिद्धार्थ खोसला ने. 

Advertisement
फिल्म गुलमोहर का पोस्टर फिल्म गुलमोहर का पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2022,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST
  • शर्मिला टैगोर की हुई वापसी
  • गुलमोहर में मनोज बाजपेयी संग आएंगी नजर
  • फैमिली फिल्म है गुलमोहर

वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के फैंस के लिए गुडन्यूज है. वे 11 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं. फिल्म का नाम है गुलमोहर. इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज के प्रोडक्शन में, चाल्कबोर्ड एंटरटेंटमेंट और ऑटोनोमस वर्क्स के सहयोग के साथ मिलकर बनाया जा रहा है. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, अमोल पालेकर, सूरज शर्मा (लाइफ ऑफ पाई फेम एक्टर), सिमरन ऋषि बग्गा नजर आएंगे.

फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसे इस साल अगस्त में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के डायरेक्टर हैं राहुल चित्तेला, और संगीत दिया हैं सिद्धार्थ खोसला ने. 

Advertisement

 ऐसी है फिल्म गुलमोहर की कहानी ! 

गुलमोहर, पूरी तरह से एक पारिवारिक फिल्म है. जिसकी कहानी मल्टी जेनरेशन, बत्रा फैमिली के इर्द गिर्द घूमती है जो अपने 34 साल पुराने पारिवारिक घर को छोड़कर कहीं और जाने के लिए तैयार हैं. यही हालात उन्हें अपने रिश्तों की मजबूती को फिर से परखने का मौका देते हैं. जो एक वक्त, एक सूत्र में बंधा था. जब आपसी रिश्तों के राज और असुरक्षित भावनाएं पनपती हैं तब असल धागों का रंग पता चलता है और यही है इस फिल्म की दास्तान. 


 क्या कहती हैं एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ! 

फिल्म गुलमोहर से जुड़कर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर कहती हैं- मुझे बेहद खुशी हो रही है इस प्रोजेक्ट से जुड़कर और फिल्म के सेट पर भी एक पारिवारिक  और स्नेहपूर्ण माहौल था. मैंने जब फिल्म की नरेशन सुनी तो तुरंत हामी भर दी क्योंकि कहानी का पारिवारिक स्पर्श मुझे छू गया. ये एक खूबसूरत फिल्म है जो आज के लोगों को बेहद पसंद आएगी .

Advertisement

Thar Movie Review: थार की कमजोर कड़ी हैं अनिल कपूर, नाकाम है हॉलीवुड रंग देने का जुगाड़

 आखिर क्यों भरी एक्टर मनोज बाजपेई ने फिल्म के लिए हामी ! 

मनोज बाजपेई कहते हैं, इस फिल्म को साइन करने के पीछे काफी वजह हैं. पहली वजह, फिल्म की बेहतरीन कहानी जो काफी अपनी सी लगी. और दूसरी बड़ी वजह कि शर्मिला जी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना अपने आप में असमान्य बात है.  फिल्म के डायरेक्टर राहुल हमेशा एक बुद्धिमान प्रतिभा और सत्यनिष्ठ व्यक्ति के रूप में सामने आए,  इससे ज्यादा क्या अधिक मैं मांग सकता हूं? मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इसे उतना ही पसंद करेंगे, जितना मैं इसका हिस्सा बनकर महसूस कर रहा हूं.


 डायरेक्टर राहुल चित्तेला की सुनिए दास्तान! 

फिल्म गुलमोहर की अद्भुत स्टार कास्ट और कहानी पर बात करते हुए निर्देशक राहुल चित्तेला कहते हैं, गुलमोहर एक अंतरंग कहानी है परिवार और घर के बारे में. केवल दो चीजें जो हमेशा मायने रखती हैं. मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं कि इतने प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ मुझे काम करने का मौका मिला. जिन्होंने बड़ी लगन और शिद्दत के साथ फिल्म में काम किया. मैं इस फिल्म को ऑडियंस के सामने जल्द से जल्द लाने को लेकर उत्साहित हूं.
 
 क्या कहते हैं डिज्नी स्टार स्टूडियोज के प्रमुख बिक्रम दुग्गल ! 

Advertisement

डिज्नी स्टार स्टूडियोज के प्रमुख बिक्रम दुग्गल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, मैं हमेशा से उन कहानियों से आकर्षित होते आया हूं जो ताजा और अद्वितीय होते हैं और उनमें प्रेरणा देने के साथ-साथ हमारे साथ जुड़ने की क्षमता होती है. गुलमोहर ऐसी कहानी है जिससे भारतीय दर्शक एक गहराई के साथ अपने आप को जोड़ सकेंगे.

बेटी को 100 दिन बाद अस्पताल से घर लाने के बाद काम पर निकलीं Priyanka Chopra, सेट से शेयर की फोटो

मैं,डायरेक्टर राहुल चितेला, चॉकबोर्ड और ऑटोनॉमस के साथ इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हूं. मैं शुक्रगुजार हूं कि इतने शानदार कलाकार एक साथ आए और इस फिल्म को एक बेहतरीन फिल्म बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया. एक विस्तारित पारिवारिक माहौल से आने के कारण, गुलमोहर फिल्म और परिवार मेरे दिल के बहुत करीब है. मैं इतना भरोसेमंद महसूस करता हूं,जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी तो तुरंत ही हामी भर दी. हम इस परियोजना को शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित थे और इस फिल्म की पूरी मेकिंग जर्नी बहुत सुंदर थी.

 चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट के प्रमुख और फिल्म के निर्माता विकेश भूटानी क्या कहते हैं ?

चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट के प्रमुख और फिल्म के निर्माता विकेश भूटानी कहते हैं, डायरेक्टर राहुल चित्तेला और हमारे लिए यह प्रोजेक्ट बहुत खास है. हम बहुत आभारी है डिज्नी स्टार टीम के, जिन्होंने हम पर भरोसा किया. बेहद प्रतिभाशाली एक्टर्स इस प्रोजेक्ट से जुड़े. ऐसा रचनात्मक दिमाग और एक प्यारा क्रू- वास्तव में एक आदर्श संयोजन है. गुलमोहर के साथ यह जुड़ाव हमें आनंद की एक गहरी भावना की अनुभूति कराता है. इस कहानी को जीवंत देखकर बहुत खुशी हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement