नव्या नवेली नंदा संग शनाया कपूर का लंच, फ्रेंड्स संग किया एंजॉय

ऐसा ही हाल ही में देखने को मिला. शनाया कपूर और नव्या नंदा ने साथ में लंच प्लान किया. उनके साथ 2 और दोस्त शामिल थीं. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
नव्या नवेली नंदा संग शनाया कपूर नव्या नवेली नंदा संग शनाया कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST
  • शनाया और नव्या की साथ में मस्ती
  • दोस्तों संग किया रेस्तरां में लंच
  • काफी अच्छी दोस्त हैं नव्या और शनाया

शनाया कपूर और नव्या नवेली नंदा आपस में अच्छे दोस्त हैं. दोनों काई मौकों पर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं. जब भी मौका मिलता है दोनों फ्रेंड्स साथ में मस्ती करती नजर आती हैं. ऐसा ही हाल ही में देखने को मिला. शनाया कपूर और नव्या नंदा ने साथ में लंच प्लान किया. उनके साथ 2 और दोस्त शामिल थीं. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Advertisement

नव्या संग शनाया की मस्ती

22 जुलाई, 2021 को शनाया और नव्या ने फ्री टाइम युटिलाइज किया और दोस्तों संग मुंबई के एक रेस्तरां में लंच करती नजर आईं. नव्या और शनाया के साथ अलाविया जाफरी और जारा भी एंजॉय करती नजर आईं. नव्या और शनाया आपस में गॉसिप्स करती नजर आ रही हैं. इस दौरान के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं. बता दें कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने स्टारकिड्स के फन टाइम पर ग्रहण लगा दिया था. मगर अब जैसे-जैसे कोरोना केसेज कम हो रहे हैं स्टारकिड्स एक बार फिर से आउटिंग करते नजर आ रहे हैं.

शनाया और नव्या

पॉपुलर गर्ल गैंग

स्टार किड्स की गर्ल गैंग में शनाया कपूर, नव्या नवेली नंदा के अलावा चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी शामिल रहती हैं. गर्ल गैंग की अनसीन चाइल्डहुड फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं और फैंस भी खूब कमेंट करते नजर आते हैं. 

Advertisement
शनाया कपूर

आलिया छिब्बा ही नहीं इन स्टार किड्स के कजिन भी रहते हैं चर्चा में

शनाया का बॉलीवुड डेब्यू

शनाया कपूर की बात करें तो वे बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं. एक्ट्रेस ने अभी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया भी नहीं है मगर वे फैंस के बीच बहुत पॉपुलर हैं. एक्ट्रेस अपने फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी ऐसी ही कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वे Beige के टैक टॉप और ब्राउन लेदर पैंट्स में नजर आ रही थीं. शनाया अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. वे करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement