जवान-पठान के बाद शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'किंग' कई वजहों से सबसे ज्यादा मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में सुपरस्टार न सिर्फ पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ फिर से काम कर रहे हैं, बल्कि यह उनकी बेटी सुहाना खान के साथ उनका पहला ऑन-स्क्रीन कोलेबोरेशन भी है. अब इस मूवी को लेकर धमाकेदार अपडेट सामने आया है.
फिल्म के बारे में लेटेस्ट बज़ से पता चलता है कि शाहरुख कुछ ऐसा करने वाले हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है. म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सचिन-जिगर ने हाल ही में फैंस के लिए एक बड़े सरप्राइज का हिंट दिया, यह शेयर करते हुए कि ऑडियंस शाहरुख खान को कुछ ऐसा लिप-सिंक करते हुए देखेंगे जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है.
क्या कहा सचिन-जिगर ने?
फरीदून शहरयार के साथ बातचीत में, म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सचिन-जिगर ने शाहरुख खान के किंग एल्बम के बारे में एक अपडेट शेयर किया है. सचिन सांघवी ने कहा, 'मैं खुद शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन हूं. मैं बस एक ही बात कह सकता हूं. आप शाहरुख सर को कुछ ऐसा लिप सिंक करते हुए देखेंगे जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है. ये कुछ गाने हैं, और इनमें एक खास वाइब है जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है. बड़ा रेवोल्यूशनाइज़्ड होने वाला है उनका अपना लुक. यह शाहरुख खान जैसा होगा जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. यह मैं आपसे वादा कर सकता हूं.'
म्यूजिक कंपोजर की यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, और फैंस फिल्म के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. किंग का साउंडट्रैक सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और वहीं इसका बैकग्राउंड स्कोर मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
सिद्धार्थ आनंद ने 'पठान' की तीसरी एनिवर्सरी के मौके पर फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान किया था. शाहरुख खान की यह मेगा-एक्शन फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. रिलीज डेट के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की दुनिया की एक छोटी सी झलक भी दिखाई थी, जिसमें शाहरुख एक बेहद बोल्ड और खतरनाक अवतार में नजर आए थे. उनके इस नए लुक और फिल्म के स्ट्राइकिंग विजुअल्स ने सोशल मीडिया पर पहले ही एक अलग लेवल का बज क्रिएट कर दिया है.
फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी तगड़ी है, जिसमें अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, अभय वर्मा और राघव जुयाल जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
aajtak.in