'मैं रोना चाहता हूं', दर्द में सलमान खान, दोस्त की मौत से टूटा दिल, चेहरे पर छाई मायूसी

सलमान यारों के यार हैं. वो जिसे भी अपना मानते हैं उसे दिल से प्यार करते हैं. दोस्त सुशील कुमार भी सलमान के काफी करीब थे. अब उनके निधन से दबंग खान को तगड़ा झटका लगा है. पोस्ट के जरिए उन्होंने अपना दर्द बयां किया.

Advertisement
सलमान खान का छलका दर्द (Photo: Instagram @beingsalmankhan)  सलमान खान का छलका दर्द (Photo: Instagram @beingsalmankhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:13 AM IST

यारों के यार और बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय दर्द में हैं. करीबी दोस्त सुशील कुमार के निधन से सलमान टूट गए हैं. वो सुशील कुमार को अपने भाई की तरह मानते थे. सुशील के निधन से सलमान को तगड़ा झटका लगा है. उन्होंने दोस्त संग तस्वीरें शेयर करके उन्हें याद किया है और अपना दर्द बयां किया है. 

Advertisement

सलमान का छलका दर्द

सलमान ने अपने और पिता सलीम खान के करीबी दोस्त सुशील कुमार संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. कैप्शन में दबंग खान ने बताया कि पिछले 42 साल से सुशील उनके साथ एक भाई बनकर रहे. उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन लिखकर अपने दोस्त को याद भी किया. 

सलमान ने लिखा- यह इंसान पिछले 42 सालों से मेरा भाई है. सबसे नेक, सबसे काइंड और सबसे ज्यादा हेल्पफुल. वो खुद कितने ही बुरे दौर से क्यों न गुजर रहे हो, उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी. वो चाहे इमोशनली, फिजिकली या फाइनेंशियली कितनी भी परेशानी में हो, हमेशा यही कहते थे- क्या फर्क पड़ता है, सब ठीक हो जाएगा. 


'भाई, आपके लिए आंखों में आंसू नहीं, बल्कि सिर्फ यादें और हंसी है. मेरा भाई अपने चेहरे पर मुस्कान लिए दुनिया से चला गया. कोई पहले जाएगा तो कोई बाद में, जाना सबको है. पता नहीं कौन कब और कैसे जाएगा इसलिए कुछ ऐसा कर के जाओ कि नाम रह जाए.  मुझे लगता है कि मुझे आपकी कमी थोड़ी खलेगी.'

Advertisement

सलमान के चेहरे पर दिखा दर्द

सलमान ने अपनी एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी आंखों में दर्द और चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दे रही है. सलमान को परेशान देखकर उनके फैंस भी दुखी हो गए हैं. भाईजान ने अपनी तस्वीर के साथ इमोशनल कैप्शन लिखा- जिसको जाना है उसे कभी मत रोको. जिसको उसने (ऊपर वाले ने) बुलाना था, वो तो जाएगा ही. बुलाने के चार कारण हैं. पहला यह कि सबको एक न एक दिन जाना ही है. 

'दूसरा अच्छे आदमी को जल्दी बुला लिया जाता है. तीसरा यह कि आपने अगर 'मदर अर्थ' (धरती मां) का किराया, EMI और GST नहीं भरा है तो उसे भरने का यह एक मौका है. आखिरी ये कि जो आखिर में जाते हैं, वो गंदे, भ्रष्ट और बेईमान लोग होते हैं. वो अंत में जाते हैं.'

 

'काश मैं गालियां दे पाता, गुस्सा कर पाता रो पाता...जो मैं आसानी से कर लेता हूं, लेकिन तुम्हारे लिए एक आंसू भी नहीं. मैं सोशल मीडिया पर लोगों को RIP और RSVP जैसी चीजें लिखते हुए देख रहा हूं. तुम चले गए हो भाई और मैं तुम्हें 'पार्थिव शरीर' या 'डेड बॉडी' नहीं कहूंगा, क्योंकि तुम शरीर तक सीमित नहीं थे. इसलिए मैं तुम्हें सुशील कुमार ही बुलाऊंगा.' 

Advertisement

सलमान ने आखिर में लिखा- अच्छा-भला सब चल रहा था, अब तू मेरा लिवर और किडनी खराब करेगा और इस फोटो में जो दिख रहा है मैं असल में वही हूं. 

सलमान की बातों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दबंग खान भाई जैसे दोस्त को खोने पर कितने ज्यादा दर्द में हैं. शायद पहले ही कभी फैंस ने सलमान का ये रूप देखा होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement