सलमान खान के कंधे पर रखा हाथ, आया गुस्सा, मगर पैप्स को देखकर किया कंट्रोल

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपने गुस्से पर कंट्रोल रखते हुए नजर आ रहे है. कुछ फैंस ने इसे सलमान की सुरक्षा में चूक भी बताया है.

Advertisement
सलमान खान का वीडियो वायरल (Photo: YOGEN SHAH) सलमान खान का वीडियो वायरल (Photo: YOGEN SHAH)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म से ज्यादा अपने डैशिंग लुक को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर सुपरस्टार का नया अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं. हालांकि इसी लुक में उनका एक वीडियो भी वायरल हो गया.

दरअसल इस बार सबसे ज्यादा ध्यान सलमान के चश्मे ने खींचा है, जिसने फैंस को उनके पुराने और आइकोनिक ऑन-स्क्रीन लुक्स की याद दिला दी है. लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान का एक अलग रूप देखने को मिला. इस वीडियो में भाईजान अपने गुस्से को काबू करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है.

Advertisement

सलमान के कंधे पर रखा हाथ
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान कहीं से गुजर रहे थे और उनके कुछ फैंस उनके साथ एक फोटो क्लिक करवाने की कोशिश कर रहे थे. इसी गहमागहमी के बीच एक  युवक ने फोटो खिंचवाने के चक्कर में अचानक सलमान खान के कंधे पर अपना हाथ रख दिया.

किसी अजनबी का इस तरह बिना पूछे कंधे पर हाथ रखना सलमान को रास नहीं आया. एक्टर ने तुरंत रिएक्शन देते हुए झटके से उस लड़के का हाथ हटाया और उसे अपने से दूर किया. हालांकि, उनके चेहरे के हाव-भाव बता रहे थे कि उन्हें काफी गुस्सा आया है, लेकिन उन्होंने खुद को कंट्रोल किया.

सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. सलमान खान के कई फैंस ने इसे उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है. लोगों का कहना है कि जिस तरह सलमान को लगातार धमकियां मिल रही हैं, उसे देखते हुए किसी भी अनजान शख्स का उनके इतने करीब पहुंच जाना और उन्हें छू लेना सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही है. वहीं कुछ फैंस का मानना है कि ऐसे मौकों पर एक्टर का गुस्सा होना जायज है.

Advertisement

खैर इन सब के बीच वीडियो के अंत में देखा गया कि दूसरी तरफ वहीं मौजूद एक नन्हे बच्चे को उन्होंने निराश नहीं किया. सलमान ने बहुत ही प्यार से उस बच्चे के साथ फोटो क्लिक करवाई. एक्टर के इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement