बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जिस भी फिल्म में काम करते हैं, वो अपने आप एक बड़ा प्रोजेक्ट बन जाता है. सलमान के चाहने वाले इतने लोग हैं कि वो उन्हें हमेशा बड़े पर्दे पर 'लार्जर देन लाइफ' रोल्स करते देखना चाहते हैं. ऐसे में अब लगता है कि उनकी ये इच्छा पूरी होने वाली है.
सलमान ने अनाउंस किया नया प्रोजेक्ट
सलमान खान ने तेलुगू डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला लिया है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस कोलैब को कंफर्म भी कर दिया है. ये फिल्म उनकी अगली 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के बाद रिलीज होगी. सलमान अप्रैल से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे.
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है, 'दिल, दिमाग, जिगर से इस अप्रैल से वामशी पैदिपल्ली और दिल राजू.' सलमान के साथ कोलैब पर दिल राजू की प्रोडक्शन कंपनी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने भी X पर ट्वीट किया है. उन्होंने भी सुपरस्टार के साथ अपने कोलैब पर खुशी जाहिर की है.
फैंस के लिए ये कोलैब काफी खास है. डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली का अभी तक तेलुगू सिनेमा में रिकॉर्ड हिट ही रहा है. उन्होंने जितनी फिल्में बनाई हैं, अधिकतर सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चली हैं. वामशी इससे पहले थलपति विजय, प्रभास, राम चरण, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं. अब सलमान भी उनके साथ कोलैब कर रहे हैं, जो काफी एक्साइटिंग बात है.
कब रिलीज होगी सलमान की मातृभूमि?
सलमान खान अप्रैल से अपनी नई फिल्म की शूटिंग में लगने वाले हैं. ऐसे में उनके चाहने वालों के मन में ये सवाल जरूर होगा कि उनकी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस किस दिन रिलीज होगी. इस फिल्म को पहले 17 अप्रैल के दिन रिलीज किया जाना था. मगर कुछ कारणों से ये पोस्टपोन हो गई. कुछ वक्त पहले फिल्म की शूटिंग भी चल रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है. अब बस मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है.
aajtak.in