ऋषभ पंत जख्मी, उर्वशी की मां हुईं परेशान, यूजर्स बोले- चिंंता मत करो, ठीक हो जाएंगे

उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद मीरा रौतेला ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर का एक फोटो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने क्रिकेटर की हेल्थ को लेकर दुआ मांगी. इसी के साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके पोस्ट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

Advertisement
ऋषभ पंत, उर्वशी रौतेला, मीरा रौतेला ऋषभ पंत, उर्वशी रौतेला, मीरा रौतेला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST

क्रिकेटर ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद जख्मी हैं. उनकी हालत पहले से बेहतर है. देहरादून के अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत को आईसीयू से दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. देशभर के फैंस ऋषभ के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं. ऐसे में उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने क्रिकेटर को लेकर पोस्ट शेयर किया है.

उर्वशी की मां ने शेयर की पोस्ट 

Advertisement

उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद मीरा रौतेला ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर का एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सोशल मीडिया की अफवाह एक तरफ, और आप स्वास्थ हो के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करना दूसरी तरफ. सिद्धबलिबाबा आप पर विशेष कृपा करें. आप सभी लोग भी प्रार्थना करें.'

यूजर्स ने मीरा रौतेला के पोस्ट पर ऋषभ पंत के लिए दुआ करते हुए कमेंट किए हैं. इसका अलावा कुछ सोशल मीडिया यूजर्स मजे भी ले रह हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, 'सासू मां की दुआ हमेशा काम आती है.' दूसरे ने लिखा, 'दामाद जी ठीक हो जाएंगे, आप टेंशन मत लो.' एक और ने कमेंट किया, 'बेटी तो बेटी मां भी.'

Advertisement
उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला का पोस्ट

ट्रोल हुई थीं उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला के बात करें तो वो अपने पोस्ट्स को लेकर लगातार ट्रोल होती हैं. क्रिकेटर ऋषभ पंत के नाम पर उर्वशी को लंबे समय से ट्रोल किया जा रहा है. क्रिकेटर के एक्सीडेंट की खबर आने के बाद उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की थी. इसके कैप्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. उर्वशी ने कैप्शन में लिखा था- 'दुआ कर रही हूं.' ऐसे में कई यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाते हुए उन्हें काफी बातें सुना दी थीं.

इसके बाद उर्वशी ने एक ट्वीट से सुर्खियां बटोरीं. 30 दिसंबर की शाम उर्वशी रौतेला ने ट्वीट लिखा था- तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए दुआ कर रही हूं. इस ट्वीट को देख कई यूजर्स कन्फ्यूज हो गए थे. यूजर्स का कहना था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उर्वशी, ऋषभ पंत के बारे में बात कर रही है, फुटबॉल लेजेंड पेले के निधन पर बोल रही हैं या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर दुआ करने की बात कर रही हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने ट्वीट देख उर्वशी की ऋषभ के लिए मोहब्बत को सच्चा बताया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement