रवि किशन का नगमा संग था अफेयर? सवाल सुन चौंके, कान पकड़कर बोले- पत्नी के पैर छूता हूं...

बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर रवि किशन ने अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला के प्रति अपने गहरे प्रेम और सम्मान का इजहार किया है. उन्होंने नगमा संग अफेयर की अफवाहों को पूरी तरह से खारिज करते हुए बताया कि ये बातें गलत हैं. उन्होंने साफ किया कि फिल्में साथ करने का मतलब अफेयर नहीं होता और वे अपनी पत्नी के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं.

Advertisement
नगमा संग अफेयर पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी (Photo: ITG) नगमा संग अफेयर पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

एक्टर-पॉलिटिशियन रवि किशन बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा का भी फेमस चेहरा हैं. उनकी शादी करियर के शुरुआत में ही प्रीति शुक्ला से हो गई थी. बावजूद इसके उनकी एक्ट्रेस नगमा संग अफेयर की खबरों ने खूब हलचल मचाई थी. हाल ही में रवि ने इसका सच बताया है. रवि ने कान पकड़ते हुए कहा कि वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं, ये सब गलत है. 

Advertisement

अफेयर की अफवाहों का बताया सच

रवि किशन बेहद बेबाक एक्टर हैं. वो अक्सर बताते हैं कि कैसे वो पत्नी का सम्मान करते हैं, उनके पैर छूते हैं. ऐसे में नगमा संग उनके एक्स्ट्रा मैरिटल की अफवाहें आना हैरान करता है. इसका जवाब रवि ने इंडिया टीवी संग बातचीत में किया. 

रवि किशन से जब पूछा गया कि नगमा जी के साथ आपने एक के बाद एक 14 फिल्में कीं, उनके साथ आपका अफेयर चला? सुनते ही रवि चौंक गए, उन्होंने ऐसा पूछे जाने की उम्मीद नहीं की थी. फिर एक्टर ने कान पकड़ते हुए कई बार नहीं, नहीं, नहीं कहा और बोले- देखिए, आज मैं क्लियर कर देना चाहता हूं कि आप किसी हीरोइन के साथ अगर एक बार से ज्यादा फिल्में करते हैं, तो लोगों को लगता है, 'अरे वाह, दो पिक्चर, अब चार हो गई. कुछ तो चल रहा होगा.' कुछ तो खिचड़ी बन रही होगी. तो वो इंसान ही हैं, जैसे हम बिग बॉस के घर में बैठे-बैठे लोगों की जिंदगी में झांका करते थे. इसमें लोगों को बहुत मजा आता है. ऐसा लगता ही नहीं कि नॉर्मल होगा, सब सोचते हैं कि- कहीं कुछ तो होगा. 

Advertisement

पत्नी के प्यार में डूबे रवि

रवि ने आगे पत्नी का जिक्र करते हुए कहा कि- ऐसा कुछ नहीं था, हम लोग फिल्में करते थे. वो ब्लॉकबस्टर होती थीं, तो हम और फिल्में करते थे. हम दोस्त थे. सबको पता था कि ये शादीशुदा व्यक्ति है. मैं अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला से बहुत प्यार करता हूं. सम्मान करता हूं, डरता भी हूं. मैंने पहले भी कहा है कि मैं उनके पैर छूता हूं. मेरी जिंदगी में वो जबसे आईं मुझे काम मिलने लगा. मेरी जिंदगी संवर गई. मेरी घर में वो लक्ष्मी के रूप में आई हैं. मेरे दुख की साथी हैं. जब मेरे पास कुछ नहीं था उन्होंने मेरा साथ दिया. तो ये बात तो पूरी इंडस्ट्री को पता है कि मैं अपनी पत्नी के प्रेम में कितना पागल हूं. 

रवि ने साथ ही जिक्र किया उस दौरान पत्नी ने ही उन्हें रिएलिटी शो बिग बॉस में भेजा था. वजह बताते हुए वो बोले कि उनमें घमंड आ गया था, उनकी लगातार फिल्में हिट हो रही थीं. इस वजह से उनके पैर जमीन पर नहीं टिक रहे थे. तभी पत्नी ने भेजा जिससे एक्टर सीधी राह पर चल सकें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement