पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को इंटीमेट रखा गया है. करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही वेडिंग का हिस्सा बने हैं. वेन्यू पर फोन का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है. कपल की कोई भी फोटो लीक ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है. कपल ने शादी से पहले पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल, विरोश प्रीमियर लीग के नाम से क्रिकेट मैच भी रखा था. उदयपुर में शाही शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी. जिसमें इंडस्ट्री के नामी सितारे शामिल होंगे.
फैंस कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड थे. बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी हुई थी. इसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस कर विजय देवरकोंडा को सरप्राइज किया. विजय की मां ने अपनी होने वाली बहू पर जमकर प्यार बरसाया.
लंबे इंतजार के बाद कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जो कि बेहद खूबसूरत हैं.
रश्मिका ने भी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टा पर शेयर कीं. लेकिन बेहद अलग कैप्शन और प्यार भरे नोट के साथ. नई दुल्हन ने लिखा- हाय मेरे प्यारों, अब आप सब से मिलवाती हूं- मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा. वो शख्स जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा महसूस होता है. वो शख्स जिसने मुझे बताया कि सुकून में रहना क्या होता है. वो शख्स जो हर रोज मुझसे कहता था कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है, और हमेशा मुझे यकीन दिलाता रहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैंने कभी सोचा भी नहीं था.
'वो इंसान जिसने मुझे कभी इस बात से नहीं रोका कि मैं ऐसे डांस करूं जैसे कोई देख ही नहीं रहा. वो जिसने मुझे दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना दुनिया की सबसे बेहतरीन चीज है. सच कहूं तो मैं इस इंसान पर पूरी किताब लिख सकती हूं. मैं आज जो भी हूं, जिस औरत बनने का मैंने हमेशा सपना देखा था- वो इसलिए बन पाई क्योंकि आपने मुझे वैसा बनने में साथ दिया. मैं सच में बहुत धन्य हूं.'
'विज्जू, तुम्हारे लिए जो महसूस करती हूं, उसे शब्दों में बयां करने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं — ये बात मैंने तुम्हें हमेशा कही है. लेकिन अब अचानक मेरी सारी कामयाबियां, संघर्ष, खुशियां, दुख, जिंदगी- सब कुछ और ज्यादा मायने रखने लगा है… क्योंकि तुम मेरे साथ हो — हर पल के गवाह, हर चीज का सबसे बड़ा हिस्सा. मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए, तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए बेहद, बेहद, बेहद ज्यादा एक्साइटेड हूं. अब तो पूरी तरह जश्न का समय है. चलो, साथ में अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी लिखते हैं. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं.'
इंतजार खत्म हुआ, रश्मिका और विजय की शादी की फर्स्ट फोटोज आ चुकी हैं. कपल ने प्यार से कैप्शन के साथ इन तस्वीरों को शेयर किया.
इस प्यारी सी वेडिंग फोटो में विजय-रश्मिका एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं, लाल और गोल्डन वेडिंग आउटफिट में सजे दोनों के चेहरे पर सच्चा प्यार साफ झलक रहा है. इस तस्वीर के साथ शेयर किए गए कैप्शन में विजय ने अपने दिल की बात बेहद भावुक अंदाज में कही. उन्होंने लिखा कि एक दिन उन्हें रश्मिका की इतनी कमी महसूस हुई कि लगा अगर वो साथ होतीं तो दिन और बेहतर होता, खाना ज्यादा अच्छा लगता, वर्कआउट सजा नहीं बल्कि मजेदार लगता, और जहां भी होते, वही घर जैसा सुकून मिल जाता. आखिर में उन्होंने बेहद प्यारे अंदाज में लिखा कि इसलिए उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को ही अपनी पत्नी बना लिया. 26.02.2026 को शेयर किया गया ये कैप्शन उनके रिश्ते की गहराई और सच्चे प्यार को खूबसूरती से बयान करता है.
आज जैसे ही विजय और रश्मिका शादी के बंधन में बंधे, इंटरनेट पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हर कोई उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इसी बीच हमारे पास ‘विरोश’ वेडिंग से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आई.
सूत्रों के मुताबिक, शाम की रस्म के लिए रश्मिका के आउटफिट को लेकर खास तैयारी है. बताया गया है कि रश्मिका को विजय देवरकोंडा की मां की ओर से एक खास साड़ी मिली,, जिसे वह कूर्ग (कोडवा) रीति-रिवाजों से होने वाली शादी की रस्म में पहनेंगी. इससे इस खास मौके पर परिवार की भावनात्मक छाप और भी गहरी हो जाएगी.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में उदयपुर में कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार शुरू हो गई हैं. शुभ मुहूर्त शाम 5 बजे का था, और कोडवा (कूर्गी) रस्में आम तौर पर 1–2 घंटे तक चलती हैं. दिन का दूसरा समारोह रश्मिका की परंपराओं और जड़ों को समर्पित था. इससे पहले दिन में दोनों एक्टर्स ने तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की, जिससे विजय के परिवार की परंपराओं का सम्मान किया गया.
जश्न खत्म होने के बाद, यह कपल अपने खास दिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करेगा.
(इनपुट: सना फरजीन)
रश्मिका-विजय की पहली मुलाकात करीब एक दशक पहले उनकी 2018 की फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी. इस फिल्म के प्रोड्यूसर बन्नी वास ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया और अपनी ‘गीता गोविंदम’ जोड़ी के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा.
वीडियो के कैप्शन में लिखा- शादी के इस खास मौके पर हमारी गीता गोविंदम के गीता और गोविंद के लिए वही परफेक्ट गाने की लाइनें. मेरे गीता गोविंदम- आप दोनों को एक-दूसरे को हमेशा के लिए चुनते हुए देखना मेरे लिए बहुत ही खास पल है.
बन्नी वास ने कपल की तारीफ करते हुए आगे लिखा- विजय तुम्हारा जोश और वफादारी… रश्मिका-तुम्हारी गर्मजोशी और सच्चा दिल… आप दोनों साथ में असली मायने में जादू हो. आपकी शादी ढेर सारे प्यार, ताकत, हंसी और ऐसे सपनों से भरी रहे जो हर दिन और बड़े होते जाएं. आप दोनों के लिए मैं बहुत खुश हूं. दिल से बधाई #VIROSH.
संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल फिल्म में रश्मिका मंदाना की मां का किरदार निभाने वालीं इंदिरा कृष्णा ने नई दुल्हन को विश किया है. उन्होंने उनके साथ की एनिमल सेट से एक पुरानी तस्वीर शेयर की. फोटो में दुल्हन बनी एक्ट्रेस लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं और उनके हाथों में मेहंदी लगी है.
इस फोटो के साथ इंदिरा ने विजय और रश्मिका के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा, क्योंकि दोनों ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है. उन्होंने लिखा- बधाई हो मेरी प्यारी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा- आप दोनों को नई शुरुआत के लिए. हमेशा आगे बढ़ते रहो और खुश रहो, भगवान आप पर कृपा बनाए रखे.
जैसे ही उन्होंने यह पोस्ट शेयर की, कमेंट सेक्शन लाल दिल वाले इमोजी से भर गया. फैंस नए शादीशुदा कपल को बधाई देते देख काफी खुश नजर आए.
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी ने नॉर्थ से लेकर साउथ तक बज क्रिएट किया हुआ है. हर किसी को दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरों का इंतजार है. इस बीच विजय के छोटे भाई आनंद देवरकोंडा ने शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. जहां वो कई गेस्ट संग पोज करते दिखाई दे रहे हैं. सभी के चेहरे बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध चुके हैं. सुबह के वक्त कपल ने आंध्रा रिवाजों से सात फेरे लिए. अब रश्मिका के कोडावा रिवाजों के अनुसार शादी की रस्म निभाई जाएगी. फैंस को कपल के वेडिंग लुक का इंतजार है.
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी से झलकियां इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. अभी तक कपल के वेडिंग लुक की फोटी नहीं हुई है. लेकिन शादी के इंसाइड फोटोज जरूर सामने आ रहे हैं. दूल्हे के टीम की फोटो इंटरनेट पर छाई हुई है. सभी व्हाइट आउटफिट में हैप्पी पोज देते हुए नजर आते हैं.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रॉयल वेडिंग को लेकर नया अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, वरमाला का वक्त सबसे इमोशनल था. जैसे ही कपल ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई, उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. कपल की आंखों में खुशी के आंसू थे. उन्हें यूं रोता देख उनका परिवार भी इमोशनल हुआ.
जानकारी के मुताबिक, कपल दोपहर 3 बजे से करीब अपनी आंध्रा रस्मों से हुई शादी की फोटो शेयर कर सकता है. शाम के वक्त 4 बजे के करीब रश्मिका के कोडावा रिवाजों के हिसाब से शादी संपन्न होगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका की मंडप पर एंट्री काफी यूनीक थी. एक्ट्रेस ने दुल्हन के जोड़े में पहाड़ों से वॉक करते हुए एंट्री मारी. ये नजारा ब्रेथटेकिंग था. सबके लिए ये मोमेंट इमोशनल था. विजय भी रश्मिका को देख भावुक हुए.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की टीम ने पैप्स को शादी की मिठाई बांटी. वेन्यू के बाहर मौजूद बच्चों को भी मिठाई दी गई. कपल की टीम ने सभी का दुआएं देने के लिए शुक्रिया अदा किया. उन्होंने बताया कि शादी बेहद खूबसूरती के साथ संपन्न हुई. कपल और उनका परिवार काफी खुश है. (इनपुट- सना फरज़ीन)
बधाई हो! विजय-रश्मिका की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं. अब वो ऑफिशियली मैरिड हैं. आंध्रा रिवाजों से कपल की शादी हुई. सुबह 8 बजे शादी का शुभ मुहूर्त था. शाम के वक्त रश्मिका के कल्चर के हिसाब से शादी की रस्में होंगी.
इंडिया टुडे को सूत्रों ने बताया कि प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की शुरुआत K-ड्रामा थीम पर हुई. क्योंकि रश्मिका को कोरियन पॉप कल्चर पसंद है. इवेंट में K-ड्रामा थीम वाला केक था. विजय का सरप्राइज़ डांस सबसे ज्यादा हाईलाइट में रहा. विजय ने रश्मिका के लिए PSY का गैंगनम स्टाइल डांस किया. फिर अंताक्षरी खेली गई. रूल ये था कि इसमें बॉलीवुड गानों की बजाय सिर्फ विजय और रश्मिका की फिल्मों के गाने ही गाने होंगे. मेहमान दो टीमों में बंटे. जीतने वाली टीम को लग्जरी गिफ्ट हैम्पर मिला.
रश्मिका मंदाना अब भले ही विजय की दुल्हन बनने वाली हैं. लेकिन एक वक्त वो एक्टर रक्षित शेट्टी के प्यार में थीं. वे फिल्म के सेट पर मिले, दोस्त बने, और फिर डेटिंग शुरू की. 2017 में उन्होंने सगाई की. लेकिन 2018 में उनका रिश्ता टूट गया था. सगाई टूटने के सालों बाद रश्मिका को विजय से प्यार हुआ. दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट ही रखा. शादी से ठीक पहले उन्होंने अपना रिश्ता कंफर्म किया.
25 फरवरी को कपल की हल्दी सेरेमनी की रस्म निभाई गई. रश्मिका-विजय ने इंस्टा स्टोरी पर जश्न की झलक दिखाते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. सबने हल्दी की होली खेली. ढेर सारी मस्ती और फन हुआ.
सूत्रों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना के परिवार ने परंपरा निभाते हुए विजय देवरकोंडा की फैमिली को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए. ये शादी के फंक्शन की एक रस्म है, जिसे निभाया गया.
विजय और रश्मिका ने डेस्टिनेशन वेडिंग के वेन्यू के रूप में उदयपुर के 'द मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स को चुना है. अरावली रेंज के बीच बसा हुआ, उदयपुर शहर से थोड़ा बाहर यह हिलटॉप रिजॉर्ट नेचर और लग्जरी का शानदार मिश्रण पेश करता है. यह जगह पहाड़ियों और हरियाली से घिरी हुई है, जो शहर की भागदौड़ से दूर शांतिभरा एहसास देती है. देखें वीडियो....
रश्मिका मंदाना आज करोड़ों में कमाई करती हैं. लेकिन उनके परिवार के हालात हमेशा से ऐसे नहीं थे. एक वक्त वो भी था, जब रश्मिका का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. तब एक्ट्रेस छोटी थीं. एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया था कि एक वक्त उनका परिवार फाइनेंसियल क्राइसेस से स्ट्रगल कर रहा था. घर ढूंढ़ने और किराया देने में उन्हें दिक्कत हो रही थी. उनके हालात इतने बिगड़ गए थे कि रश्मिका के पेरेंट्स बेटी को खिलौने तक खरीदकर नहीं दे पा रहे थे. तब एक्ट्रेस बोर्डिंग स्कूल में थीं.
रश्मिका के पिता मदन मंदाना पेशे से एंटरप्रन्योर हैं. उनका कर्नाटक के Virajpet में एक कॉफी एस्टेट है. इसके अलावा वो एक फंक्शन हॉल के भी मालिक हैं. एक्ट्रेस की मां सुमन मंदाना हाउस वाइफ हैं. रश्मिका की एक छोटी बहन भी है. जो उम्र में रश्मिका से काफी छोटी है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय की मां ने पारंपरिक रस्म निभाते हुए रश्मिका को खानदानी हीरलूम चूड़ियां भेंट कीं. ये तोहफा सिर्फ गहना नहीं, बल्कि परिवार में बहू के रूप में स्वीकार करने, प्यार और विरासत सौंपने का प्रतीक है. बताया जा रहा है कि इस खास पल के दौरान माहौल इमोशनल था.
रश्मिका की 14 साल की बहन शिमन के बारे में कम ही लोग जानते हैं. रश्मिका अपनी बहन को लाइमलाइट से दूर रखती हैं. दोनों बहनों की उम्र में बड़ा फर्क है. रश्मिका ने 2025 में Nod मैगजीन से बातचीत में बताया था कि वो अपने ऑफ डे पर अक्सर रो पड़ती हैं, क्योंकि वो अपनी बहन शिमन के साथ वक्त नहीं बिता पातीं. उन्होंने कहा था- मेरी एक बहन है, जो मुझसे 16 साल छोटी है. वो अब लगभग 13 साल की है. पिछले आठ सालों में मैं उसे बड़ा होते नहीं देख पाई. वो अब लगभग मेरी हाइट की हो गई है, लेकिन मैं उसकी ये जर्नी देख ही नहीं पाई. एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके माता-पिता ने उनकी छोटी बहन को हमेशा स्टारडम से दूर रखा.
रश्मिका और विजय की लव स्टोरी फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी. उनकी साथ में पहली फिल्म गीता गोविंदम थी. इसके बाद 2019 में उन्होंने डियर कॉमरेड में साथ काम किया था. फिल्म के सेट पर पहले दोस्ती हुई. फिर रोमांस शुरू हुआ. कपल ने पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में इंटीमेट सेरेमनी में सगाई की थी. शादी के चंद दिन पहले ही उन्होंने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर इसे ‘विरोश की शादी’ टैग दिया.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी वैसे तो इंटीमेट है. लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े उनके कुछ करीबी लोगों की लिस्ट सामने आई है. इसमें डायरेक्टर-एक्टर थारुन भास्कर, राहुल रवींद्रन, ईशा रब्बा, और आशिका रंगनाथ, स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा, संदीप रेड्डी वंगा का नाम शामिल है. पीएम नरेंद्र मोदी ने एक लेटर लिखकर होने वाले दूल्हा-दुल्हन के लिए आशीर्वाद भेजा.
रश्मिका-विजय ने संगीत में अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ पूरी रात डांस किया. कपल की पर्सनल प्लेलिस्ट पर सभी थिरके. फिल्म गीता गोविंदम, डियर कोमरेड के गाने चलाए गए. संगीत में फुलऑन मस्ती हुई.
बीती रात उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की संगीत नाइट थी. सोशल मीडिया पर कपल की हल्की सी झलक देखने को मिली है. तस्वीरों में रश्मिका अपने होने वाले पति विजय का हाथ थामे नजर आ रही हैं. खबरें हैं एक्ट्रेस ने पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस कर विजय को सरप्राइज किया. कपल ने साथ में रोमांटिक डांस भी किया. उनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी.