बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के तो क्या ही कहने. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगती हैं. इस साल दीपिका पादुकोण ने अपनी सारी पोस्ट डिलीट कर दी थीं. उन्होंने बोला था कि वह अपनी फोटोज से ज्यादा पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अपडेट्स फैन्स संग शेयर करेंगी. वहीं, रणवीर सिंह एक ऐसे स्टार रहे हैं जो समय-समय पर अपने फोटोशूट्स कराते रहे हैं. फैन्स को अपने शार्प लुक से इंप्रेस भी करते आए हैं.
वायरल हो रहीं रणवीर सिंह की फोटोज
पिछले दिनों रणवीर सिंह कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गए थे. फंसे भी क्यों न, आखिर एक्टर ने न्यूड फोटोशूट जो कराया था. वह भी एक मशहूर मैगजीन के लिए. इसपर खूब बवाल हुआ था. लेकिन रणवीर सिंह को फर्क नहीं पड़ा. वह इवेंट्स और फोटोशूट्स कराते रहे. हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने एक नया लुक फैन्स के साथ शेयर किया. इंस्टाग्राम पर फोटोज जो रणवीर सिंह ने शेयर की हैं, उनमें एक्टर का ब्लैक टक्सीडो सूट में काफी क्लियर और शार्प लुक देखा जा सकता है.
ट्रिम्ड दाढ़ी, ब्लैक टक्सीडो सूट के साथ व्हाइट क्रिस्ड शर्ट, ब्लैक टाई, चोटी में बंधे बाल और ब्राउन-ब्लैक शेड्स. इसके साथ रणवीर सिंह ने डायमंड ईयररिंग्स पहने थे जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे. रणवीर सिंह कुछ समय पहले करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में आए थे. इस शो में उन्होंने बताया था कि वह अपनी मम्मी के डायमंड ईयररिंग्स पहनते हैं. उन्हें बहुत पसंद हैं. मम्मी से ये डायमंड ईयररिंग्स लेकर उन्होंने बदले में उन्हें इनसे भी बड़े डायमंड ईयररिंग्स दिलवाए थे. करण जौहर एक्टर की यह बात सुनकर काफी इंप्रेस हुए थे. मम्मी के इन्हीं डायमंड ईयररिंग्स को रणवीर सिंह फोटोज में फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं.
फैन्स भी रणवीर सिंह के इन डायमंड ईयररिंग्स की सराहना कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि बाबा, आप लवली लग रहे हो. मम्मी के ये डायमंड ईयररिंग्स आप पर खूब जंच रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'मेरे पास शब्द ही नहीं हैं, आपकी तारीफ करने के लिए. केवल इमोशन्स हैं.' इसके साथ ही कई फैन्स और फॉलोअर्स ने रणवीर सिंह की इन फोटोज पर रेड हार्ट इमोजी और फायर इमोजी बनाई है. कुछ ही घंटों में रणवीर सिंह की इन फोटोज पर चार लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. फोटोज देखकर कहना पड़ेगा कि वाकई में रणवीर सिंह का यह लुक शानदार, जानदार और दमदार नजर आ रहा है.
aajtak.in