बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में है. इस मामले में उन्हें बीच में जेल भी जाना पड़ा. हालांकि अब वो बाहर है और कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इस बीच कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान राजपाल यादव के घर पहुंची. जहां उन्होंने अपने व्लॉग में एक्टर से कई मुद्दों पर खुलकर बात की.
राजपाल यादव ने बताया कि राम गोपाल वर्मा, प्रियदर्शन और डेविड धवन के साथ मैंने 50 से ज्यादा फिल्में की है. राम गोपाल वर्मा को शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे विलेन का रोल दिया. क्योंकि वो लम्हा बहुत खास था, जब ऋतिक रोशन को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड फिल्म 'कहो ना प्यार है' के लिए मिल रहा था और दूसरी तरफ 'जंगल' के लिए मुझे बेस्ट नेगेटिव एक्टर का अवॉर्ड दिया गया.
इस व्लॉग में फराह खान से मजाकिया अंदाज में कहा कि बस आपके साथ काम करने का मौका नहीं मिला. इस पर राजपाल ने कहा, आपने मुझे रखा ही नहीं. 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' में कौन नहीं काम करना चाहता था? फराह ने भी जवाब दिया- हां, लेकिन मैं उसमें तुझे क्या रोल देती.'
जेल जाने पर की बात
फराह खान ने राजपाल यादव से तिहाड़ जेल में उनसे एक्सपीरियंस के बारे में पूछा कि आप कैसे थे या आपके फैंस भी था वहां? एक्टर ने कहा, 'एक्टर ने कहा फैंस तो खैर ठीक लेकिन जब 97 मुंबई आया तो एक खिड़की मिली थी. आज तो हर खिड़की से रिश्ता है तो वहां फैंस नहीं लेकिन जो जेल का जो कानून है और सिस्टम है, उसका अनुशासन है. उससे बड़ा कोई नहीं.'
जब फराह ने पूछा कि जेल जाने को लेकर आप एक दम नॉर्मल थे, आप ये मान रहे थे कि ये कर्मा है या गुस्सा था आपको? इसपर राजपाल यादव ने कहा, 'मैं हर कंडीशन में जी लेता हूं. इस सिनेमा ने मुझे इतना दिया है और इसकी वजह से कोई ऐसी चीज है, तो सिनेमा के अंदर रहकर, सिनेमा के लोगों के बीच रहकर दूध का दूध और पानी का पानी भी सामने आए तो उसकी भी हमेशा तैयारी की.'
जेल में क्या ड्यूटी दी गई?
जेल में काम को लेकर राजपाल यादव ने कहा, 'वहां ऐसा कुछ नहीं था, वो नौबत नहीं आई थी. लेकिन डिसिप्लिन के साथ, जो रहने को मिला था, तो हमें वहां ही रहना था. टाइम काटना ही था.'
मदद पर भी दिया रिएक्शन
वहीं राजपाल यादव ने फाइनेंशियल मदद करने वालों को लेकर भी बात की. एक्टर ने कहा, पचासों लोगों ने मदद की, कुछ लोग सोशल मीडिया पर नहीं आए और कुछ ने डायरेक्ट मदद की तो सभी को नमन करता हूं.'
पत्नी से कैसे हुई मुलाकात?
राजपाल यादव ने बताया, 'मेरी पत्नी राधा कनाडा के कैलगरी से है. मैं एक फिल्म द हीरो करने कनाडा गए थे. तो कैलगरी में घूमते-घूमते, तो वहां शूटिंग सेट पर मुलाकात हो गई. तो फिल्मों ने ही नाम और काम दिया. फिल्मों ने ही लाइफ पार्टनर दिया.'
aajtak.in