चेक बाउंस केस के बाद राजपाल यादव ने किया 'नई पारी' का ऐलान, खोला अपना यूट्यूब चैनल

राजपाल यादव ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है. एक्टर ने ऐलान किया है कि वो अपना खुद का यूट्यूब चैनल खोल रहे हैं, जिसमें वो सभी के लिए मजेदार वीडियोज लेकर आएंगे. राजपाल ने इसे एक 'नई पारी' बताया है.

Advertisement
राजपाल की नई पारी (Photo: PTI) राजपाल की नई पारी (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

बॉलीवुड के सबसे चहेते कॉमिक एक्टर राजपाल यादव अब वापस अपने काम पर लौट आए हैं. उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग करनी शुरू कर दी है, जिससे उनके फैंस बेहद खुश हैं. तिहाड़ जेल में लगभग 12 दिन रहने के बाद, एक्टर के जीवन में धीरे-धीरे सब नॉर्मल हो रहा है. 

राजपाल यादव देंगे मनोरंजन का नया डोज

राजपाल यादव ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर करके फैंस और चाहने वालों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें मुश्किल घड़ी में सहारा दिया. एक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वो हमेशा लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे. अब लगता है राजपाल ने अपना वादा पूरा करने की तरफ पहला कदम उठा लिया है. 

Advertisement

राजपाल ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो डालकर ये ऐलान किया है कि वो अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. एक्टर ने 'राजपाल नौरंग यादव' नाम से एक यूट्यूब चैनल खोला है, जिसमें वो एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने वाले हैं. उनकी वीडियो बच्चे से लेकर बूढ़ा-जवान हर कोई देख सकेगा. राजपाल ने लोगों से सपोर्ट की गुहार लगाई है. 

वो बोले हैं, 'मैं ये बताते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं, काफी वक्त से तैयारी चल रही थी एक नई पारी की शुरुआत के लिए. अब वो घड़ी आ गई है, बस आपका आशीर्वाद चाहिए. मेरा आज से नया यूट्यूब चैनल लॉन्च हो रहा है, जिसका नाम राजपाल नौरंग यादव. इसका मकसद सिर्फ यही है कि बच्चे-बूढ़े-नौजवान, सबको मनोरंजन एक समान. ये चैनल आपका है, एंजॉय कीजिए.'

Advertisement

राजपाल यादव को यूट्यूब पर आता देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्हें बेहद खुशी है कि राजपाल अपना दर्द भुलाकर अब पूरी तरह काम में जुट गए हैं. एक्टर का अगर यूट्यूब चैनल सफल होता है, तो उनकी जिंदगी पहले से ज्यादा बेहतर हो सकती है. 

क्या है राजपाल का 'चेक बाउंस केस'?

राजपाल यादव ने साल 2010 के दौरान अपनी फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए 5 करोड़ रुपयों का कर्ज लिया था. उनकी फिल्म 2012 में रिलीज हुई, मगर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई जिससे एक्टर को भारी नुकसान झेलना पड़ा. राजपाल अपना कर्ज नहीं चुका पाए, ऊपर से उनके द्वारा दिए गए कई चेक बैंक में बाउंस हो गए जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा. 

राजपाल को कोर्ट से कई बार मौके मिले, मगर वो अपना कर्ज नहीं चुका पाए. इसलिए जब 4 फरवरी को उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया गया, तो वो 5 फरवरी को जेल पहुंच गए. राजपाल की मदद के लिए बॉलीवुड और अन्य जगहों से कई लोग आगे आए, जिन्होंने उन्हें जेल से बाहर निकलने में मदद की. 17 फरवरी के दिन एक्टर को 1.5 करोड़ रुपये में कोर्ट से बेल मिली और वो बाहर आ गए. अब राजपाल के केस की अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement