'जेल में ठीक करवा देंगे', सरेंडर करने से पहले राजपाल को मिली थी धमकी, बर्बाद करने की हुई साजिश

राजपाल यादव को जेल जाने से पहले धमकी मिली थी जिसमें कहा गया कि इस बार जेल में ठीक किया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग पूरे देश को मूर्ख बना रहे हैं. राजपाल ने मुरली प्रोजेक्ट्स के मालिक को निशाने पर लिया.

Advertisement
 राजपाल यादव का खुलासा (PHOTO: Instagram @rajpalofficial) राजपाल यादव का खुलासा (PHOTO: Instagram @rajpalofficial)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

एक्टर राजपाल यादव लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जबसे वो चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल गए हैं, इस लीगल मैटर में तमाम अपडेट्स आई हैं. राजपाल फिलहाल बेल पर हैं. 18 मार्च को उनके केस की सुनवाई होनी है. राजपाल ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस केस का सच बताया था.

मीडिया से बात करते हुए राजपाल ने कहा था कि उन्हें जेल जाने से पहले धमकाया गया था. उन्हें बर्बाद करने की कोशिश हुई थी. लेकिन उन्होंने इसका भी स्वागत किया. राजपाल ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक माधव गोपाल अग्रवाल पर निशाना साधा है. 9 करोड़ के कर्ज केस में उनकी मंशा पर सवाल उठाए हैं. एक्टर ने कहा कि ये पूरा केस साजिश के तहत प्लान किया गया. जिसकी वजह से अभी तक कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं. 

Advertisement

जेल जाने से पहले राजपाल को मिली थी धमकी
अभी जिस दिन मैं जेल में गया, तो मुझे कहा गया कि चलो अबकी बार जेल में ठीक ही करवा देंगे. मैंने सम्मान के साथ उनको बोला- मैं जेल जा रहा हूं, बाकी तो आपने पूरी कोशिश कर ही ली है. तो आप ये भी कमी मत रखना. मैं इसके लिए आपको निमंत्रण देता हूं. ये तीन लोग पूरे देश को मूर्ख बना रहे हैं. या तो राजपाल मूर्ख बना रहा है, या फिर माधव जी या फिर मिथिलेस. मैं मिथिलेस जी को माधव से पहले जानता था.

''किसी के परिवार या मीडिया का इस केस से कोई लेना देना नहीं है. जो गाली दे उनका भी स्वागत है, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं कि किस्सा क्या है. उन्होंने ही स्टेडियम बनाया, खिलाड़ी खड़े किए, उन्होंने ही मुझे यहां तक पहुंचाया. इस फैसले में एक साल और लगे या 10 साल...ये बताना पड़ेगा कि फ्रॉड था, इंवेस्टमेंट था या लोभ था. वो 5 करोड़ रुपये तीनों चीज कैसे हो सकती है? मैं ये भी पूछूंगा कि क्या मुरली प्रोजेक्ट्स को 5 करोड़ देने का लाइसेंस था?''

Advertisement

राजपाल ने कहा कि वो भागने वालों में से नहीं हैं. इंडस्ट्री से मिले सपोर्ट का उन्होंने आभार जताया. एक्टर ने कहा कि उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. आने वाले 6-7 साल में उनके पास काम ही काम है. उन्होंने कहा था- मेरे पास 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement