Priyanka Chopra ने यूक्रेन-रूस जंग पर शेयर किया था वीडियो, यूजर्स बोले- कभी कश्मीरी पंडितों पर बात की?

वीडियो को री-शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "आप अपनी स्पीच में अमेरिका का नाम लेने से क्यों कतरा रही हैं, प्रियंका चोपड़ा." एक और यूजर ने लिखा, "आप कितनी दोगली हैं."

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा, द कश्मीर फाइल्स पोस्टर प्रियंका चोपड़ा, द कश्मीर फाइल्स पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 6:48 AM IST
  • प्रियंका चोपड़ा हुईं ट्रोल
  • यूक्रेन-रूस जंग पर शेयर किया था वीडियो
  • यूजर्स ने बताया- दोगला

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने यूक्रेन-रूस जंग पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड लीडर्स से शरणार्थियों की मदद की अपील की थी. शरणार्थियों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए भी प्रियंका चोपड़ा ने आवाज उठाई थी.

हालांकि, कुछ लोगों को प्रियंका चोपड़ा का यह तरीका खास पसंद नहीं आया. लोगों का कहना रहा कि जिस तरह वह शरणार्थियों की मदद के लिए आगे आई हैं, उसी तरह उन्होंने कश्मीरी पंडितों के हित में क्यों पोस्ट नहीं डाली. कई यूजर्स ने तो प्रियंका चोपड़ा को 'दोगला' तक बता डाला. कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा कि क्या आपने कभी कश्मीरी पंडित और कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बात की.

Advertisement

वायरल हुआ था यह वीडियो
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि वर्ल्ड लीडर्स, मैं आपसे डायरेक्ट अपील करना चाहती हूं, जो वकील और एक्टिविस्ट ईस्टर्न यूरोप में यूक्रेन से आए शरणार्थियों की मदद कर रहे हैं, आप उनकी मदद के लिए आगे आएं. हम चाहते हैं कि आप यूक्रेन से आए लोगों की हर तरीके से मदद करें. हर रोज दो मिलियन बच्चे अपने आसपास के देश से डरकर भाग रहे हैं. खुद के लिए एक सुरक्षित जगह ढूंढ रहे हैं. यूक्रेन के अंदर 2.5 मिलियन बच्चे खो गए हैं जोकि अपने आप में बहुत बड़ा नंबर है. यह नंबर लगातार बढ़ता जा रहा है. यंग लोग बहुत ज्यादा ट्रॉमा झेल रहे हैं. ऐसी चीजें होती देख रहे हैं जो शायद उनके दिमाग में हमेशा के लिए गढ़ जाएं. उनकी हालत पहले जैसी नहीं होगी. उन्होंने जो कुछ भी अपनी आंखों के सामने होता देखा है, वह काफी डिस्टर्बिंग है. 

Advertisement

"मैं यूके, जर्मनी, जापान, नॉर्वे, ऑस्ट्रेलिया के लीडर्स अगर मिलते हैं तो इसपर जरूर बात करिएगा कि आप इन लोगों के सपोर्ट के लिए कितना फंड इकट्ठा कर सकते हैं. क्या आप इन शरणार्थियों के लिए खड़े होंगे. जितने भी लोग इस वीडियो को देख रहे हैं, वह इसे जरूर पोस्ट करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करें, जिससे हमारे लीडर्स को पता चले कि हमें एक जुट होकर एक-दूसरे के लिए खड़े होना है और उनकी मदद करनी है. अभी तक का यह सबसे बड़ा शरणार्थी क्राइसेस हमने देखा है."

Priyanka Chopra का बिंदास वीकेंड, लॉस एंजिल्स की सड़कों पर बेपरवाह होकर की सैर

वीडियो को री-शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "आप अपनी स्पीच में अमेरिका का नाम लेने से क्यों कतरा रही हैं, प्रियंका चोपड़ा." एक और यूजर ने लिखा, "आप कितनी दोगली हैं." बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही वर्ल्ड इशूज पर अपनी राय खुलकर रखती नजर आती हैं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »