Goodnews! मां बनने वाली है मशहूर एक्ट्रेस, पति ने बेबी बंप थामकर किया Kiss

स्वाति राजपूत शादी के 3 साल बाद अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंस का ऐलान किया है. उन्हें फैंस को खूब प्यार और बधाइयां मिल रही हैं.

Advertisement
प्रेग्नेंट है एक्ट्रेस (Photo: Instagram @swatirajputofficial) प्रेग्नेंट है एक्ट्रेस (Photo: Instagram @swatirajputofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:57 AM IST

बधाई हो...'पटियाला बेब्स' एक्ट्रेस स्वाति राजपूत जल्द ही मदरहुड फेज में एंट्री करने वाली हैं. एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. एक्ट्रेस अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं. 

मां बनने वाली है एक्ट्रेस

एक्ट्रेस स्वाति राजपूत अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं. वो लाइफ के नए चैप्टर को शुरू करने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की हैं. ब्राउन बॉडीकॉन ड्रेस में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं. वो खुशी से चहकती नजर आईं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दिया.

Advertisement

स्वाति के पति सौरभ गोयल उनपर प्यार लुटाते दिखे. सौरभ ने एक्ट्रेस का बेबी बंप थामकर कई पोज दिए. सौरभ पत्नी के बेबी बंप पर प्यार से Kiss करते हुए भी दिखाई दिए. स्वाति और सौभर पेरेंट बनने को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं. कपल ने जॉइंट पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- हमारा नन्हा प्यार आने वाला है.

स्वाति की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. फैंस और सेलेब्स कपल को उनके आने वाले नन्हे मेहमान के लिए उन्हें ढेर सारी ब्लेसिंग्स दे रहे हैं. 

3 साल बाद आएगा नन्हा मेहमान

बता दें कि स्वाति और सौरभ ने साल 2023 में प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी. शादी के करीब 3 साल बाद कपल के घर नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. 

Advertisement

वर्क फ्रंट की बात करें तो स्वाति ने 2011 में 'तुम देना साथ मेरा' से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' समेत कई शोज में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने 2022 में 'ये झुकी झुकी सी नजर' में दीया माथुर का लीड रोल प्ले किया था. वो पॉपुलर शो पटियाला बेब्स में भी काम कर चुकी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement