पाकिस्तानी फैन ने संजय दत्त पर लुटाई दौलत, गिफ्ट में दिया सोना, लाखों की घड़ी

एक पाकिस्तानी टिक-टॉकर ने संजय दत्त के लिए अपना प्यार इस कदर जाहिर किया कि उसने एक्टर को गोल्ड-प्लेटेड Iphone 17 और बेशकीमती घड़ी गिफ्ट में दे दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.

Advertisement
संजय दत्त का जलवा (Photo: IMDb) संजय दत्त का जलवा (Photo: IMDb)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

बॉलीवुड स्टार्स के लिए फैंस किस तरह दीवाने रहते हैं, इसके किस्से तो आपने शायद कई सुने होंगे. लेकिन संजय दत्त के लिए जो अब एक जबरा फैन ने किया, वो सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं. पाकिस्तान के मशहूर टिक-टॉकर काशिफ जमीर ने हिंदी सिनेमा के 'खलनायक' संजय दत्त को कुछ तौहफे दिए हैं, जिसकी लागत लाखों या करोड़ों में हो सकती है.

Advertisement

पाकिस्तान में भी संजय दत्त की दीवानगी

संजय दत्त अक्सर दुबई में नजर आते रहते हैं. वहां उनका पूरा परिवार रहता है. ऐसे में एक्टर की मुलाकात अपने फैंस से होती रहती है. इसी बीच उन्हें उनका पाकिस्तानी फैन काशिफ जमीर मिला, जो अपने देश में टिक-टॉक बनाने के लिए काफी फेमस है. मुलाकात के दौरान काशिफ ने संजय दत्त के लिए अपनी दीवानगी इस कदर जाहिर की, कि उन्होंने एक्टर को एक गोल्ड-प्लेटेड IPhone 17 और बेशकीमती घड़ी यूं ही गिफ्ट में दे दी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है.

वीडियो में काशिफ संजय दत्त को स्पेनिश वुल्फ लेदर की 21 कैरट गोल्ड वाली लिमिटेड एडिशन घड़ी गिफ्ट कर रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि इसकी कीमत 13,000$ यानी 12,02,077.50 लाख रुपये है. इसके अलावा गोल्ड-प्लेटेड IPhone 17 है, जिसे काशिफ ने खास एक्टर के लिए कस्टमाइज कराई है. फोन के बैक पर टिक-टॉकर ने संजय दत्त के साथ उनके माता-पिता सुनील दत्त और नरगिस की फोटो प्रिंट कराई है. 

Advertisement

संजय दत्त के अलावा काशिफ ने एक्टर की पत्नी मान्यता के लिए भी खास ज्वेलरी सेट गिफ्ट किया. टिक-टॉकर के इस प्यार से एक्टर काफी हैरान दिखे. बाद में उन्होंने उनके गिफ्ट्स खुशी-खुशी स्वीकार किए. फैंस के बीच काशिफ और संजय दत्त की ये वीडियो काफी वायरल हुई. हर कोई इन लग्जरी गिफ्ट्स को देखकर हैरान हुआ. 

पहले भी संजय दत्त के लिए दिख चुकी दीवानगी

ये पहला मौका नहीं जब संजय दत्त के लिए किसी फैन ने ऐसी दीवानगी दिखाई हो. इससे पहले भी उनकी एक जबरी फैन ने अपनी 72 करोड़ रुपये की जायदाद एक्टर के नाम की थी. साल 2018 में अपने निधन से पहले, एक्टर के फैन ने अपनी पूरी प्रॉपर्टी उनके नाम की जिससे हर कोई हैरान था. हालांकि संजय दत्त ने उस प्रॉपर्टी को वापस उस फैन के परिवार को सौंप दिया था. 

बात करें संजय दत्त के वर्क फ्रंट की, तो एक्टर फिलहाल 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. ये फिल्म जल्द ही थिएटर्स में रिलीज हो रही है, जिसके लिए फैंस की दीवानगी अभी से देखी जा रही है. फिल्म में संजय दत्त एसपी चौधरी असलम का रोल प्ले कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement