पॉपुलर रिपोर्टर चांद नवाब की फैन निकली माहिरा खान, इवेंट में देखते ही किया सलाम

माहिरा खान की अपकमिंग फिल्म 'आग लगे बस्ती में' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान पाकिस्तान के फेमस पत्रकार चांद नवाब से हुई. इस दौरान एक्ट्रेस माहिरा ने क्या कुछ कहा, देखिए.

Advertisement
माहिरा खान और चांद नवाब (Photo: Instagram/chandnawab976) माहिरा खान और चांद नवाब (Photo: Instagram/chandnawab976)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

पाकिस्तानी सुपरस्टार माहिरा खान और फेमस रिपोर्टर चांद नवाब की मुलाकात की खबरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है. यह वही चांद नवाब हैं, जिनका रेलवे स्टेशन वाला 'कराची से' वाला वीडियो सालों पहले इतना वायरल हुआ था कि बॉलीवुड फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पूरा किरदार ही उनसे इंस्पायर्ड था.

एक्ट्रेस माहिरा खान इन दिनों अपनी फिल्म 'आग लगे बस्ती में' के प्रमोशन के सिलसिले में एक गेम नाइट इवेंट में पहुंची थीं, जहां उनकी मुलाकात चांद नवाब से हुई. दोनों की इस बातचीत का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है, जिसे देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. 

Advertisement

इवेंट के दौरान जैसे ही माहिरा खान की मुलाकात चांद नवाब से हुई, उनके चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल आ गई. उन्होंने बेहद उत्साह के साथ चांद नवाब से कहा, 'मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं, आप तो लीजेंड हैं.'  

एक्ट्रेस की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े. माहिरा का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इसी के साथ माहिरा ने चांद नवाब से भी कहा कि आपको फिल्म का स्पेशल टिकट दिया जाएगा. इसी के साथ माहिरा चांद नवाब का 'कराची से लोग अपनों में ईद... वाला डायलॉग भी मारा. बता दें कि माहिरा खान ने एक बार एक सोशल मीडिया रील के लिए चांद नवाब की उसी मशहूर रिपोर्टिंग स्टाइल की नकल (मिमिक्री) भी की थी. 

भारत से मिलता है प्यार
माहिरा खान की बात का जवाब देते हुए चांद नवाब ने भी अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने बताया कि उस एक वीडियो ने उनकी जिंदगी बदल दी और आज भी उन्हें इंडिया से भी काफी प्यार मिलता है. रिपोर्टर ने कहा कि सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि भारत से भी उनके चाहने वाले अक्सर उनसे संपर्क करते हैं और उनके काम की तारीफ करते हैं. उन्होंने माहिरा को बताया कि किस तरह दोनों देशों के लोग आज भी उनके उस पुराने अंदाज को याद करते हैं और उन्हें मैसेज भेजते हैं.

Advertisement

फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड
यह पूरी दिलचस्प बातचीत माहिरा खान की अपकमिंग फिल्म 'आग लगे बस्ती में' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुई. फिल्म की टीम ने इसे एक साधारण प्रेस कॉन्फ्रेंस के बजाय एक 'गेम नाइट' के रूप में आयोजित किया था, ताकि माहौल थोड़ा हल्का-फुल्का और मजेदार रहे. माहिरा की इस फिल्म को लेकर पहले ही काफी बज बना हुआ है और अब चांद नवाब के साथ उनकी इस मुलाकात ने फिल्म की चर्चा को और ज्यादा बढ़ा दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement