बादलों में अपने भाई को ढूंढ़ रहीं निक्की तंबोली, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'मैं तुम्हें नहीं देख पा रही'

निक्की खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का हिस्सा हैं और उन्हें इस दुखद खबर का सामना करना पड़ा. उनका भाई लंबे समय से बीमार चल रहा था और कोरोना की चपेट में आने के बाद अब वो उनसे हमेशा के लिए दूर हो गया.

Advertisement
निक्की तंबोली निक्की तंबोली

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2021,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

बिग बॉस 14 की फाइनलिस्ट निक्की तंबोली के लिए ये बेहद मुश्किल समय चल रहा है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने छोटे भाई को खोया है और वे इस गम से अभी बाहर नहीं निकल पाई हैं. एक्ट्रेस काफी दुखी हैं और अपने भाई को बार-बार याद कर मायूस हो जा रही हैं. निक्की खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का हिस्सा हैं और उन्हें इस दुखद खबर का सामना करना पड़ा. उनका भाई लंबे समय से बीमार चल रहा था और कोरोना की चपेट में आने के बाद अब वो उनसे हमेशा के लिए दूर हो गया. हाल ही में एक्ट्रेस ने इस पर अपने इमोशन्स भी शेयर किए थे. एक्टेस ने हाल ही में आसमान की तस्वीर शेयर की जिसमें वे अपने भाई को ढूंढ़ रही हैं मगर वो उन्हें नहीं मिल रहा है.  

Advertisement

भाई को मिस कर रहीं निक्की

निक्की तंबोली खतरों के खिलाड़ी के सीजन 11 की शूटिंग के लिए हाल ही में केपटाउन के लिए रवाना हुईं. फ्लाइट से ट्रेवल करते वक्त निक्की ने दूर तलक फैले बादलों की ओर देखा और वे अपने भाई को ढूंढ़ रही थीं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बादलों की एक फोटो शेयर करते हुए उदास होकर लिखा कि- 'मैं तुम्हें नहीं देख पा रही हूं.' कोरोना वायरस वाकई में कितना खतरनाक है और भारत में इसका प्रकोप जिस तरह से फैल रहा है उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देशभर में हर रोज तकरीबन 4 लाख मामले सामने आ रहे हैं. वो भी ये हालात तब हैं जब देश के कई स्थानों पर चेकिंग हो भी नहीं रही है. 

निक्की तंबोली द्वारा शेयर की गई फोटो

Covid: 24 घंटे में अनुष्का-विराट ने जुटाए साढ़े तीन करोड़ रुपये, लोगों का जताया आभार

Advertisement

खुद का हौसला बढ़ा रहीं निक्की

बता दें कि भाई के निधन के बाद निक्की तंबोली भाई को लेकर लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं और उन्हें याद कर रही हैं. एक्ट्रेस अपने पैरेंट्स को लेकर भी काफी फिक्रमंद हैं. वे इस बात को लेकर दुखी हैं कि इस मुश्किल वक्त में उन्हें अपने माता-पिता को अकेले छोड़कर जाना पड़ रहा है. वे अपने पैरेंट्स की सलामती के लिए जहां एक तरफ दुआ मांग रही हैं वहीं दूसरी तरफ वे खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के आगे के सफर के लिए खुद को मोटिवेट कर रही हैं. 

मशहूर सितार वादक देबू चौधरी के बाद कोरोना ने ली बेटे प्रतीक चौधरी की जान

इन दिग्गजों से निक्की की टक्कर

बता दें कि बिग बॉस की तरह ही खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में भी निक्की तंबोली के लिए जीत की राह इतनी आसान नहीं होगी. उनका सामना राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला, वरुण सूद और अर्जुन बिजलानी से होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement