Nawazuddin Siddiqui को ऑफर हुईं 200 स्क्रिप्ट्स, क्यों सिर्फ 5 फिल्म करने को हुए राजी?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मानना है कि वह एक ऐसे एक्टर नहीं जो फेम और पैसे के पीछे भागे. वह बस बेहतरीन काम करना चाहते हैं. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मुझे जो ऑफर्स मिले, ठीक नहीं लगे.

Advertisement
नवाजुद्दीन सिद्दीकी नवाजुद्दीन सिद्दीकी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST
  • नवाजुद्दीन ने चुनीं पांच स्क्रिप्ट्स
  • हुईं थीं 200 स्क्रिप्ट्स ऑफर
  • आने वाले हैं 'टीकू वेड्स शेरा'

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) का नाम जाने-माने एक्टर्स में शुमार है. फिल्म इंडस्ट्री में इन्होंने खुद के लिए एक अलग जगह बनाई है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास काम की कमी नहीं है, लेकिन अब वह केवल अच्छी स्टोरीलाइन वाली फिल्में ही करने की चाह रखते हैं. अपनी परफॉर्मेंस और एक्टिंग स्किल्स से खुद को साबित करने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास बीते तीन महीनों में करीब 200 स्क्रिप्ट्स आईं, लेकिन उन्होंने इनमें से केवल पांच ही स्क्रिप्ट्स ओके कीं. 

Advertisement

200 में से चुनीं पांच स्क्रिप्ट्स
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मानना है कि वह एक ऐसे एक्टर नहीं जो फेम और पैसे के पीछे भागें. वह बस बेहतरीन काम करना चाहते हैं. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मुझे जो ऑफर्स मिले, ठीक नहीं लगे. मैं नहीं उनके साथ एक्स्पेरिमेंट करना चाहता था. ऐसे में मैंने अपनी पसंद की स्क्रिप्ट्स चुनीं और उनके लिए हामी भरी. 200 में से केवल पांच स्क्रिप्ट्स नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने चुनी, ऐसे में एक्टर ने कहा कि मेरे लिए कैरेक्टर के रोल में बह जाना जरूरी होता है, फिर चाहे फिल्म में कोई कॉन्टेंट न हो. सोचिए, अगर मेरा किरदार मुझे असहज महसूस कराता है तो मैं उसे कैसे चुन लूंगा. मैं उन्हीं किरदारों को चुनता हूं, जिनमें मैं कम्फर्टेबल महसूस करता हूं. 

Nawazuddin Siddiqui ने मुंबई में बनवाया सपनों का महल, 'नवाब' को बनने में लगे 3 साल

Advertisement

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि रही बात स्क्रिप्ट्स चुनने की तो मैं केवल एक लाइन में किरदार के बारे में सुनता हूं और हां या न कह देता हूं. मैं अपने असिस्टेंट से कहता हूं कि वह मुझे फिल्म की स्टोरी मोटे तौर पर बता दे, या फिर अगर फिल्म मेकर्स को यह करना होता है तो मैं उसके लिए राजी हो जाती हूं. स्टोरी नैरेशन सुनकर मैं तय कर लेता हूं कि मुझे वह फिल्म करनी है या नहीं.

कभी चौकीदारी कर जिंदगी गुजारने वाले Nawazuddin Siddiqui, आज आलीशान बंगले के मालिक

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ कभी वेकेशन पर नहीं जाते. उनका मानना है कि उनका काम ही उनके लिए वेकेशन है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, "कुछ लोगों को शौक होता है रिलैक्स करने के लिए ट्रैवल करने का. मैं सेट पर खुद को आरामदायक पाता हूं. मेरे लिए यह एक स्पिरिचुअल जर्नी है. मैं वह इंसान नहीं हूं, जिसे शांति के लिए पहाड़ों में जाना होता है. या कहीं और. मैं आराम नहीं करना चाहता, क्योंकि मैं एन्जॉय कर रहा हूं काम को."

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement