'जितेंद्र से फ्लर्ट करना था मुश्किल,' क्यों बोलीं मुमताज?

मुमताज ने हाल ही में एक अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि 70 के दौर में जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा कपूर उन्हें लेकर काफी पॉजेसिव थीं. उन्होंने कहा, 'जितेंद्र के साथ ट्यूनिंग होना काफी मुश्किल था. उनके साथ कोई फ्लर्ट नहीं कर सकता था, क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड शोभा उन्हें लेकर बहुत पॉजेसिव थीं.'

Advertisement
मुमताज और जितेंद्र मुमताज और जितेंद्र

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 9:49 AM IST

एक दौर ऐसा था जब एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) के कई कायल हुआ करते थे. मुमताज की एक्टिंग और खूबसूरती के दर्शक दीवाने थे. 70 के दशक में मुमताज का नाम शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) जैसे सुपरस्टार्स के साथ जोड़ा जाता था. अब एक्ट्रेस ने सालों बाद खुलासा किया है कि बेशक उनका नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा हो, लेकिन सुपरस्टार जितेंद्र (Jeetendra) के साथ किसी का भी नाम जुड़ना नामुमकिन था. इसका कारण थीं उनकी गर्लफ्रेंड शोभा कपूर.

Advertisement

शोभा कपूर को लेकर मुमताज ने कही ये बात

मुमताज ने हाल ही में एक अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि 70s के दौर में जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा कपूर उन्हें लेकर काफी पॉजेसिव थीं. उन्होंने कहा, 'जितेंद्र के साथ ट्यूनिंग होना काफी मुश्किल था. उनके साथ कोई फ्लर्ट नहीं कर सकता था, क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड शोभा उन्हें लेकर बहुत पॉजेसिव थीं. शोभा ने उनसे शादी करने की ठान ली थी. वहीं, जितेंद्र मेरे बहुत करीब थे. उस समय कई एक्ट्रेसेज को मैं पसंद नहीं थी.'

राजेश खन्ना के ब्रेकअप पर लगा था शॉक

मुमताज ने अपने इस इंटरव्यू में राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू के रिश्ते पर भी बात की. उन्होंने कहा, 'मुझे यह देखकर बहुत हैरानी हुई थी. अंजू, राजेश खन्ना की इतनी केयर करती थीं. वो उनके खाने-पीने तक पर ध्यान देती थीं. मैं और मयूर अक्सर उन दोनों के साथ डिनर पर मिलने के लिए जाते थे. मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो दोनों इस तरह से अलग हो जाएंगे. उनके जैसी महिला के साथ एक दिन में आप अपना रिश्ता कैसे खत्म कर सकते हैं. उन्होंने ठीक नहीं किया था. अगर आपकी किसी से अच्छी बन रही है तो आपको उनसे साथ बैठकर बात करनी चाहिए.'

Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना और एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू 7 साल तक रिश्ते में थे. दोनों का रिश्ता टूटने के बाद राजेश खन्ना ने खुद से 15 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी. इस शादी से उन्हें दो बेटियां हुईं, जिनका नाम ट्विंकल और रिंकी रखा गया था. वहीं मुमताज ने 1974 में मयूर माधवानी से शादी की थी. इसके बाद वो फिल्मी दुनिया से बिल्कुल दूर हो गईं. जितेंद्र ने शोभा कपूर से शादी की थी और दोनों के दो बच्चे हुए, जिन्हें आज एकता कपूर और तुषार कपूर के नाम से जाना जाता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement