पिछले साल साउथ के सुपरस्टार धनुष को मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर में देखा गया था, तभी से दोनों के डेटिंग करने की अफवाहें उड़ीं. इतना कि यह भी अंदाजा लगाया गया कि दोनों इस वैलेंटाइन डे पर शादी कर लेंगे. अब एक्ट्रेस ने सालभर बाद धनुष के प्रीमियर में शामिल होने की वजह बताई है.
अपनी लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म 'दो दीवाने सहर में' के प्रमोशन के दौरान मिर्ची प्लस से बात करते हुए, मृणाल ने वहीं बात की जहां से अफवाह शुरू हुई थी और बताया कि धनुष प्रीमियर में क्यों शामिल हुए थे.
मृणाल ठाकुर ने क्या कहा?
मृणाल ने कहा कि जब से उन्होंने धनुष का काम देखा है, तब से वह उनकी फैन हैं. उन फिल्मों के बारे में बताते हुए जिन्होंने उन्हें फैन बनाया. एक्ट्रेस ने कहा, 'धनुष सर. मेरा मतलब है, रायन, मारी, रांझणा और कैप्टन मिलर देखने के बाद मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं. हे भगवान, असुरन ऐसी है... मैं इसे कई बार देख सकती हूं. वह एक इंस्टीट्यूशन हैं, और एक एक्टर के लिए आप जानते हैं और दूसरे एक्टर्स से भी वैसी परफॉर्मेंस निकालने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है.'
मृणाल ने धनुष की एक्टर होने के साथ-साथ एक शानदार लिरिसिस्ट, सिंगर, डांसर और डायरेक्टर होने के लिए भी उनकी तारीफ की. फिर मृणाल ने कहा, 'ऐसा हुआ कि जब वे तेरे इश्क में की शूटिंग कर रहे थे, तो मैंने बस कहा, सर क्या आप प्लीज सन ऑफ सरदार की स्क्रीनिंग पर आ सकते हैं? मुझे नहीं पता था कि वह आएंगे. वह बस आ गए और मैं बहुत खुश हुई. मैंने सोचा, यह सच में बहुत अच्छा है. मैं सच में एक दिन उनके साथ काम करना चाहती हूं.'
मृणाल ठाकुर के धनुष को डेट करने की अफवाहें
जुलाई 2025 में मृणाल, आनंद एल राय और कृति सेनन के साथ धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' की रैप-अप पार्टी में शामिल हुईं थीं. इसके बाद अगस्त में जब धनुष मृणाल की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर में शामिल हुए, तो दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ीं. हालांकि एक्टर्स ने कमेंट करने से मना कर दिया, लेकिन इस साल की शुरुआत ऐसी अफवाहों से हुई कि वे 14 फरवरी को शादी करेंगे.
पिछले हफ़्ते गलाटा प्लस के साथ एक इंटरव्यू में, मृणाल ने इस सवाल का जवाब दिया कि क्या वह वैलेंटाइन डे के दिन शादी कर रही हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं? नहीं. मुझे लगता है कि 14 अप्रैल ही 1 अप्रैल होगा… अप्रैल फूल डे. क्योंकि मुझे नहीं पता कि किसने शुरू किया.
aajtak.in