'जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा', झूठे दावों पर भड़का परिवार, पूछा- तुम्हें किसने पाला?

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.

Advertisement
मोनालिसा का झूठ, सनोज का सच! (Photo: Screengrab) मोनालिसा का झूठ, सनोज का सच! (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा विवादों में हैं. जब से उन्होंने फरमान खान से शादी की है, उनके रिश्ते को लव-जिहाद का नाम दिया जा रहा है. इस मामले में उन्हें ब्रेक देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने शिकायत तक दर्ज कराई. जिसके बाद मोनालिसा ने उनपर शूटिंग और ट्रेनिंग के दौरान छेड़छाड़ और मोलेस्ट करने के गंभीर आरोप लगाए. अब सनोज ने इसका जवाब दिया है. 

Advertisement

छेड़छाड़ के आरोपों पर क्या बोले सनोज 

मोनालिसा के इल्जामों से आहत सनोज ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा कि गलती ये हो गई कि वो किसी का अच्छा सोच बैठे. अपने इंस्टा पोस्ट में सनोज ने मोनालिसा के फैमिली मेंबर्स के कई वीडियो शेयर किए जहां वो डायरेक्टर को सही और मोनालिसा को गलत बताते दिखे. मोनालिसा के पिता और बहन ने कहा कि वो झूठ बोल रही हैं, और सभी आरोपों को खारिज किया.

अपना दर्द बयां करते हुए सनोज ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- आम को खास बनाने की मेरी गलत जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए लेकिन उतना अफसोस भी नहीं है. मैंने एक सार्थक और ईमानदार प्रयास किया था. जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा को ट्रेनिंग देकर आरोप लगवाए जा रहे हैं. लेकिन उनका पूरा परिवार मां-बहन-पिता जय सिंह के साथ पूरा पारधी समुदाय देश के सनातनी लोग मेरे साथ है. लव जिहाद की लड़ाई रुकेगी नहीं. ये कोई पहली बार नहीं है जब मेरे चरित्र पर सवाल उठाया गया है लेकिन हर बार लोग बेनकाब हुए हैं. इस बार भी होंगे.

Advertisement

मोनालिसा के खिलाफ परिवार, कहा- झूठी

मोनालिसा के पिता जय सिंह ने सफाई देते हुए हाथ जोड़कर कहा कि- सनोज मिश्रा उसको बेटी मानता है, वो जहां भी गए उसे साथ लेकर गए. पूरी फैमिली को लेकर गए. मोनालिसा की सारी बातें झूठी हैं. वो गलत है. उसने अपने बाप को भी नहीं छोड़ा, हम 4-4 बच्चे पाल रहे हैं, ऐसे कैसे सड़क पर छोड़कर चले जाएंगे. मेरी पत्नी कभी-कभी काम से बाहर जाती है. तब भी कभी कोई अकेला नहीं रहा.

वीडियो में मोनालिसा की चचेरी बहन नगमा ने भी अपनी बात कही, वो बोलीं- 3 महीने मैं उनके साथ रही, फिर बाद के 15 दिनों में क्या हुआ क्या नहीं, वो मुझे नहीं पता. उन लोगों ने उसे क्या खिला दिया. वो कह रही हैं कि घरवालों को सबको पता था. वो जैसे झूठे इल्जाम लगा रही है वैसा कुछ भी नहीं है. सनोज मिश्रा के बारे में भी वो जो कुछ बोल रही है वैसा कुछ नहीं है. वो हमें मां-बाप की तरह रखते हैं. जिस दिन मोनालिसा की शादी हुई, उस दिन भी वो आए और हमें खाना खिलाया. हम नहीं रोए उनके आगे लेकिन वो रो गए. 

कजिन ने बताया कि मोनालिसा सब झूठ बोल रही हैं, वो कभी अकेली नहीं रहीं. बचपन से वो हमारे साथ रही हैं. उनको मेरी नानी ने पाला है. वो इतना कह रही है कि मेरे तीन भाई-बहन को मैंने पाला है, तो फिर उसको किसने पाल-पोस के बड़ा किया. मम्मी-पापा ने ही किया ना. वैसे ही सनोज मिश्रा ने सोचा कि माला बेच रही है घूम-फिरके, उनके लिए कुछ बेहतर करे. और वो क्या कर रही है. 

Advertisement

मोनालिसा के बगावत से बदहाल परिवार 

मोनालिसा का दावा था कि परिवार के लोग रोने-धोने का झूठा दिखावा कर रहे हैं. जबकि वो मजे से खा-पी रहे हैं. इन आरोपों पर बाकी परिवार के सदस्यों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मोनालिसा बहुत झूठ कह रही हैं. हमें पानी तक नहीं मिल पा रहा है. यहां कोई मजे में नहीं है. जिसने जन्म दिया वो उन्हीं की नहीं हो सकी, उसी पिता को कोस रही है. उनकी हालत देखो, झूठ कह रहे होंगे तो ऐसी हालत होगी. 

वहीं सनोज मिश्रा को सही बताते हुए कहा कि- सनोज मिश्रा की वजह से मोनालिसा अच्छी जिंदगी जी रही थी. उन्होंने उसे पढ़ाया लिखाया, एक्टिंग सिखाई, इतनी अच्छी जिंदगी दी. और अब वो उस मुस्लिम शख्स के साथ रहने के लिए ऐसे गलत बयान दे रही है. हिंदू समाज को बदनाम कर रही है. 

मालूम हो कि, मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी, मध्य प्रदेश और केरल सरकार से मदद की गुहार लगाई है. अपनी शादी को कानूनी और लव-जिहाद से दूर बताते हुए उन्होंने रो-रोकर कार्रवाई करने की मांग की है और धमकी दी है कि अगर हमें चैन से नहीं रहने दिया गया तो सुसाइड कर लेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement