महाकुंभ 2025 से फेमस होने वाली मोनालिसा ने जब से फरमान खान से शादी की है, तभी से कुछ न कुछ बयानबाजी सामने आ रही है. हाल ही में मोनालिसा ने अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा ने आरोप लगाया था कि उनका परिवार उनसे सिर्फ पैसा चाहता हैं, वो उन्हें बेटी नहीं मानता. जिसके बाद अब मोनालिसा की मां और बहन का रिएक्शन सामने आया है.
मोनालिसा के परिवार और समाज में इस बात को लेकर भारी गुस्सा देखा जा रहा है. उनकी मां और बहन ने साफ तौर पर इन आरोपों को खारिज करते हुए 'झूठ' करार दिया है. परिवार का सीधा आरोप है कि मोनालिसा यह सब अपने पति फरमान के बहकावे में आकर कर रही हैं और वे लोग जिन्हें वह निशाना बना रही हैं, वे पूरी तरह निर्दोष हैं.
मोनालिसा ने क्या कहा था?
मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा ने कहा था- मेरा परिवार जैसा दिखा रहा है कि हम मर रहे हैं, सुसाइड कर लेंगे, वो सब दिखावा है. सब झूठ है. उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब है, बच्चों से नहीं. बचपन से मैंने मां का प्यार नहीं देखा. तब मेरी मां कहां गई थी. मैं मां के प्यार के लिए तड़पी हूं. मेरी मां तो ड्रिंक करती थी. पापा दूसरी औरतों के साथ रहते थे, अपने तीनों भाई बहनों को मैंने पाला है. जब मुझे सांप ने काटा तो परिवार ने मुझे छोड़ दिया, कहा कि इसे मर जाने दो इसे बचाने के पैसे नहीं है. जब मैं महाकुंभ में वायरल हुई तो पापा मेरे साथ आए. मुझे बेटी बोलने लगे. उन्हें बस पैसे चाहिए.
मोनालिसा की मां का रिएक्शन
मोनालिसा की मां लताबाई ने अपनी बेटी के दावों को सिरे से नकारते हुए इसे झूठ करार दिया है. लताबाई के मुताबिक, उनका परिवार हमेशा से मिल-जुलकर रहा है और उनके बीच कभी कोई मतभेद नहीं था. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके चार बच्चे हैं और उन्होंने सबको एक जैसी परवरिश दी है. मां का मानना है कि मोनालिसा जो कुछ भी कह रही हैं, वह उनकी अपनी भाषा नहीं है, बल्कि उन्हें किसी ने पूरी तरह सिखा-पढ़ा दिया है.
मोनालिसा की सगी बहन रुपन्ना ने भी इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. रुपन्ना ने बताया कि कुंभ के दौरान जब मोनालिसा पहली बार चर्चा में आईं, तब से लेकर फिल्म की शूटिंग तक, वह हर कदम पर अपनी बहन के साथ थीं.
उन्होंने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बचाव करते हुए कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं. सनोज मिश्रा का व्यवहार हमेशा एक पिता समान रहा और उन्होंने मोनालिसा को कभी बेटी से कम नहीं समझा. जब भी मुलाकात होती थी, पिता और परिवार के अन्य सदस्य साथ होते थे. रुपन्ना का सीधा आरोप है कि मोनालिसा का पति फरमान ही इस पूरी साजिश के पीछे है.
मोनालिसा ने लगाए आरोप
हाल ही में मोनालिसा ने दावा किया कि उनके परिवार के लोग रोने-धोने का झूठा दिखावा कर रहे हैं. जबकि वो मजे से खा-पी रहे हैं. इसके अलावा मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गलत तरीके से छूने समेत कई गंभीर आरोप लगाए है.
इन सब के बीच मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एमपी, यूपी और केरल सरकार से मदद की गुहार लगाई है. अपनी शादी को कानूनी और लव जिहाद से दूर बताया है. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि अगर हमें चैन से नहीं रहने दिया तो हम सुसाइड कर लेंगे.
aajtak.in