शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फिटनेस के मामले में कोई कोताही नहीं करती हैं. लॉकडाउन से पहले अक्सर शाहिद के साथ उन्हें जिम में स्पॉट किया जा चुका है. कई बार मीरा अपने बच्चों के साथ भी जिम के बाहर देखी गई हैं. अब लॉकडाउन की स्थिति में भी मीरा का वर्कआउट रूटीन जारी है. अपने इसी वर्कआउट सेशन से मीरा ने एक मिरर सेल्फी शेयर की है.
मीरा इस सेल्फी में स्पोर्ट्स ब्रा और लेगिंग्स पहनी नजर आ रही हैं. उनके बाल खुले हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये फोटो शेयर की है. इसमें मीरा की फिटनेस शिल्पा शेट्टी-मलाइका अरोड़ा को टक्कर देती नजर आ रही है. कहना पड़ेगा कि दो बच्चों की मां मीरा ने खुद का फिजिक काफी अच्छा मेंटेन किया है.
ऐसा है मीरा का वर्कआउट क्रू
मीरा ने कुछ समय पहले भी शाहिद कपूर और देवर ईशान खट्टर के साथ एक वर्कआउट सेल्फी शेयर की थी. पिक्चर को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा था, "अर्ली मॉर्निंग वर्कआउट क्रू". तस्वीर में शाहिद मीरा के सिर पर किस करते दिखे तो वहीं ईशान फनी फेस बनाते नजर आए. उनकी इस फोटो पर उनके फैंस ने मीरा से वर्कआउट के टिप्स और ट्रिक्स के बारे में पूछा था.
समंदर में प्रेग्नेंट लीजा हेडन का लेटेस्ट फोटोशूट, सर्फिंग बोर्ड पर नजर आईं एक्ट्रेस
डाइट का भी रखती हैं ध्यान
मीरा राजपूत वर्कआउट के अलावा अपनी डाइट का भी ख्याल रखती हैं. अलग-अलग तरह के डिशेज की फोटोज उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में देखा जा सकता है. बता दें मीरा और शाहिद अगले महीने अपनी शादी की छठीं सालगिरह मनाने वाले हैं.
aajtak.in