मनोज बाजपेयी की 'सूरज पर मंगल भारी' सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज

फिल्म सूरज पे मंगल भारी (Suraj Pe Mangal Bhari) में मनोज बाजपेयी, फातिमा सना शेख और दिलजीत दोसांझ ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज.

Advertisement
Suraj Pe Mangal Bhari. Suraj Pe Mangal Bhari.

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 10 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST
  • सिनेमाघर में होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म रिलीज
  • सूरज पर मंगल भारी 15 नवंबर को होगी रिलीज़
  • फातिमा सना शेख संग दिखेंगे दिलजीत दोसांझ

मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ, और फातिमा सना शेख की सूरज पे मंगल भारी (Suraj Pe Mangal Bhari) फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. यह फिल्म दिवाली पर देशभर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी. 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म शादी के जासूस की कहानी है. फिल्म में अन्नू कपूर, मनोज पहवा, सीमा पहवा, सुप्रिया पिलगांवकर, नेहा पेंडसे, मनुज शर्मा, नीरज सूद, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, करिश्मा तन्ना एवं वंशिखा शर्मा ने भी अभिनय किया है.

Advertisement

फिल्म की खबर साझा करते हुए, तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा, "CONFIRMED: CONFIRMED: THEATRICAL RELEASE #SurajPeMangalBhari - #ManojBajpayee #DiljitDosanjh और #FatimaSanaShaikh  - सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए 15 नवंबर 2020 को तैयार, अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित, ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित। #दिवाली
 

सूरज पे मंगल भारी फिल्म अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित है. दिलजीत दोसांझ ने सूरज सिंह ढिल्लन की भूमिका निभाई है, जो एकदम सही दुल्हन की तलाश में है. दूसरी ओर जासूस मधु मंगल राणे (मनोज बाजपेयी) हैं, जो शादी की व्यवस्था करने से पहले दूल्हे के परिवार का असली चेहरा प्रकट करने में माहिर हैं. ये फिल्म का सफर इसी पर आधारित है जो हंसी मजाक का माहौल बनाते हुए रास्तों को पार करते हैं. फिल्म के ट्रेलर का पिछले महीने रिलीज किया गया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement